Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रणजी की टीम में खिलाने का झांसा देकर 15 खिलाड़ियों से ठगे एक करोड़, अपने आप को बताता था BCCI चयनकर्ता - news 1 india

रणजी की टीम में खिलाने का झांसा देकर 15 खिलाड़ियों से ठगे एक करोड़, अपने आप को बताता था BCCI चयनकर्ता

धर्मशाला। क्रिकेट का प्रशिक्षण देने और रणजी मैच खिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसकी पड़ताल अब कांगड़ा पुलिस करेगी। पहले यह मामला कांगड़ा जिला के हरिपुर पुलिस थाने में दर्ज था, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद अब यह कांगड़ा पुलिस थाने में स्थानांतरित हुआ है। इस ठगी में कौन-कौन शामिल हैं और किस तरह से खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों से ठगी हुई है, पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

वहीं, बताया जा रहा है कि मामले के तार महाराष्ट्र तक जुड़े हुए हैं। मामले में प्रदेश की महिला के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिनके साथ रणजी क्रिकेट खिलाने को लेकर धोखाधड़ी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक प्रदेश के युवाओं सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को रणजी की टीम में खिलाने का झांसा दिया गया था। जिसमें लगभग 15 खिलाड़ियों से धोखाधड़ी हुई और धोखाधड़ी की रकम लगभग एक करोड़ से ऊपर है। कांगड़ा पुलिस थाना में IPC की धारा 420 व अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है।
कांगड़ा के रानीताल में रहने वाली महिला सपना रंधावा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने युवाओं को रणजी मैच खिलाने का झांसा दिया। उसने बताया महाराष्ट्र का यह व्यक्ति अपने आप को BCCI का बड़ा चयनकर्ता बताता है। जिसके कारण अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी उसके झांसे में आ गए। उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि सभी 15 खिलाड़ियों ने उसको दी है। लेकिन रणजी न खेल पाने के कारण उसे दिए रुपयों को वापस मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपित के साथ तीन अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही है।

वहीं, DSP कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि न्यायालय के माध्यम से मामला कांगड़ा पुलिस थाने को सुपुर्द हुआ है। पहले यह मामला हरिपुर थाने में चला गया था, लेकिन अब इस मामले की तफतीश कांगड़ा थाना करेगा। करोड़ों रुपये की ठगी को लेकर पड़ताल की जा रही है। शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ भी सूरत में इसी तरह की ठगी का मामला दर्ज हुआ है और ऐेसी बात सामने आई है। इसमें किस-किस की भागीदारी है यह पड़ताल की जाएगी। अन्य राज्य में दर्ज मामले को लेकर भी वहाँ की पुलिस से संपर्क किया जाएगा।

Exit mobile version