Site icon News1India

Operation honeymoon update: गुस्से में परिवार, किसको कहा वह तो भिखारी है,सोनम-राज भेजे गए जेल

Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम और राज की शिलांग कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने पुलिस रिमांड बढ़ाने की जगह दोनों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जैसे ही ये खबर इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार तक पहुंची, उनके भाई सचिन रघुवंशी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेघालय पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा,”क्या पुलिस भी इनसे डर गई है?”

“अब तक नहीं बताया हत्या का कारण”

सचिन का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि राजा की हत्या क्यों की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच अधूरी है तो पुलिस ने उनकी रिमांड क्यों नहीं बढ़ाई। सचिन ने कहा कि इस केस को अधूरा छोड़ना न्याय के साथ अन्याय है।

“राज की इतनी औकात नहीं थी”

राजा के भाई ने आरोपियों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा,

“राज तो एक मामूली लड़का है, जिसकी कमाई मुश्किल से 15-20 हजार रुपये होती है। उसकी कोई हैसियत नहीं थी कि वो अकेले राजा को नुकसान पहुंचा सके। अगर उसे भागना ही होता तो वो सोनम को लेकर पहले ही भाग जाता।” उन्होंने कहा कि राजा की हत्या के पीछे गहरी साजिश है, और यह बात अब नार्को टेस्ट से ही सामने आ सकती है।

“तंत्र-मंत्र की बात भी अब सच लग रही है”

सचिन ने कहा कि अब उन्हें लगने लगा है कि जो बातें तंत्र-मंत्र को लेकर कही जा रही थीं, वो शायद सही थीं। उनका मानना है कि हो सकता है आरोपियों की तांत्रिक क्रिया पूरी हो गई हो, इसलिए उन्होंने राजा की हत्या की।

“क्या सोनम के पास कोई गैंग है?”

उन्होंने सवाल किया कि क्या सोनम के पास कोई बड़ी गैंग है, जिससे पुलिस भी डरती है? अगर नहीं, तो फिर अब तक सच्चाई सामने क्यों नहीं आई? सचिन ने आरोप लगाया कि मेघालय पुलिस भी आरोपियों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही।

“हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा”

सचिन रघुवंशी ने एक बार फिर नार्को टेस्ट की मांग की और कहा,

“लगता है बार-बार नार्को टेस्ट की मांग करके मैं खुद भी भिखारी बन गया हूं। लेकिन अब मैं पीछे नहीं हटूंगा। जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।”

Exit mobile version