Site icon News1India

Chattisgarh: फुटपाथ पर सोई महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर की हत्या

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ से जॉजगीर चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. 5 अप्रैल रात 10 बजे महिला खाना खाकर सो रही थी। तभी किशन यादव नामक 31 साल के व्यक्ति ने महिला से जबरन रेप किया। बालों से महिला को घसीटते हुए नजदीक के पार्क में ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला के मना करने पर उसकी आंखों पर घूंसे और लात मारी। इससे भी जब जल्लाद व्यक्ति का मन नहीं भरा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। मृत महिला की उम्र 56 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

हत्या के बाद कुचली लाश
गहरी प्रताड़ना के बाद महिला की लाश को कुचल कर दुर्घटना का दृश्य देने की कोशिश की गई थी। महिला की लाश को देखकर पुलिस भी धोखा खा गई। लेकिन बाद में छानबीन करने के बाद सच का खुलासा हुआ।

ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुआ दरिंदगी का खुलासा
ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने पर महिला के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस छानबीन और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी। साथ ही उसे सड़क पर घसीटा गया था। अंतिम ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उसके पेट पर लात मारी गई, आंखों पर मुक्का मारा गया, और प्राइवेट पार्ट में रॉड से और सिर को बोल्डर से कुचला गया।

Exit mobile version