News1India

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के आरोपी पर भड़के निर्देशक राम गोपाल वर्मा, कही हैरान करने वाली बातें

हाल ही में श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। अब तो माँ बाप को अपनी बच्ची को बाहर भेजने में भी डर लग रहा है। जब से श्रद्धा वालकर हत्याकांड सामने आया है तब से इस केस को लेकर आये दिन नए और खौफनाक खुलासे पढ़ने को मिल रहे है जो एक आम इंसान को ई हैरान रहे है।

हत्याकांड पर निर्देशक राम गोपाल वर्मा का भी रिएक्शन सामने आया

हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जानकर। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे भी श्रद्धा हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया दे रहा है और ट्वीट कर इसकी निंदा कर रहा है। और अब इस हत्याकांड पर निर्देशक राम गोपाल वर्मा का भी रिएक्शन सामने आया है।

श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए

राम गोपाल वर्मा ने लिखा है कि, “श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आ जाना चाहिए और उसके यानि आरोपी के 70 टुकड़े कर देने चाहिए।” इतना ही नहीं, निर्देशक ने फिर दूसरा भी ट्वीट किया और लिखा, “नृशंस हत्याओं को सिर्फ कानून के डर से नहीं रोका जा सकता है….. ,लेकिन अगर पीड़ित आत्माएं वापस आती हैं और अपने हत्यारों को मार देती हैं तो उन्हें निश्चित रूप से ये सब रोका जा सकता है…. इसलिए मैं भगवान से अनुरोध करता हूँ कि वो इस पर विचार करें और आवश्यक कार्रवाई करें।”

Exit mobile version