Indore News: गर्लफ्रेंड का दुपट्टा पकड़ने की इतनी बड़ी सज़ा, लड़की ने गुस्से में दुपट्टे से अपने ही बॉयफ्रेंड का गला घोंट दिया

इंदौर में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का गला दुपट्टे से घोंटकर हत्या कर दी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और लड़की ने घर जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन लड़के ने उसे रोकने की कोशिश की। लड़की इतना घबरा गई कि खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच कर हत्या की बात कबूल की।पहले पुलिस वालों को यकीन नहीं हुआ पर बाद में जांच करने से पता चला फिर लड़की को हिरासत में लिया गया।

Indore girlfriend

Indore News:मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की जान ले ली। यह कहानी एक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दो लोगों के बीच के तकरार की है, जो अचानक बहुत ही खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई।

प्यार और गुस्से का टकराव

लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे लड़की के घरवालों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद, दोनों ने अलग घर ले लिया था। हाल ही में, लड़की ने घर जाने की इच्छा जताई, लेकिन लड़के ने उसे थोड़ा और रुकने के लिए कहा। इस बात को लेकर लड़की इतनी गुस्से में आई कि उसने लड़के का गला अपने दुपट्टे से घोंट दिया।

लड़की का कबूलनामे से सब हैरान

लड़के की मौत के बाद, लड़की खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंची और बताया कि उसने अपने प्रेमी को मार डाला। पुलिस को पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब लड़की ने दोबारा कहा तो सभी लोग हैरान रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लड़की को हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था रिश्ता

लड़की एक मेकअप आर्टिस्ट है और कुछ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए संस्कार से मिली थी। संस्कार इंदौर में रैपिड टैक्सी चलाता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार हुआ और वे लिव-इन में रहने लगे।यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी रिश्तों में गुस्से और गलतफहमियों के कारण सब कुछ बदल सकता है।

Exit mobile version