Thursday, November 26, 2026 7:33 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » Murder Mystery: लाश के 18 टुकड़े किए, मैदा मिला बनाई सब्जी, तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों की हुई पहचान

Murder Mystery: लाश के 18 टुकड़े किए, मैदा मिला बनाई सब्जी, तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों की हुई पहचान

तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हयातुन निशा के रूप में हुई है। चेन्नई जीआरपी को हत्या का शक है और दो फरार संदिग्धों की तलाश जारी है।

by SYED BUSHRA
27/08/2026
Tamil Nadu Express Murder Case

Murder Mystery: तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले शव के टुकड़ों के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 5 अगस्त को आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से बरामद किए गए शव की पहचान 38 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई है। चेन्नई जीआरपी की जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या चेन्नई के गुडुवांचेरी इलाके में की गई और इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

हत्या का शक

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस का शक मणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी पर गहराया है। पुलिस के अनुसार, दोनों गुडुवांचेरी की मसूथी स्ट्रीट स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। 21 अगस्त को पुलिस ने इस मकान की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान एक बड़े बर्तन में मांस और शरीर के कुछ हिस्से मिलने की बात सामने आई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इसी मकान में हयातुन निशा की हत्या की गई।

शव के किए टुकड़े

पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या के बाद महिला के शव को कथित तौर पर 18 टुकड़ों में काटा गया। जीआरपी अधिकारियों को शक है कि मणिकउद्दीन ने अपनी प्रेमिका भगवती के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह दावा भी सामने आया है कि शरीर के कुछ हिस्सों को मैदा और सब्जी में मिलाकर पकाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका स्पष्ट पता दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान हयातुन निशा, पत्नी जहूर खान, के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली थी और चेन्नई के तांबरम स्थित विजय वस्त्र में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, मणिकउद्दीन लश्कर असम का रहने वाला है, जबकि भगवती माझी ओडिशा की निवासी बताई जा रही है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मामले की जांच में मृतका के 19 वर्षीय बेटे यूसुफ खान की भूमिका भी अहम रही। 21 अगस्त को वह अपनी मां को तलाशते हुए गुडुवांचेरी स्थित उस किराए के मकान तक पहुंचा था। वहां मां के नहीं मिलने के बाद उसने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और सीसीटीवी फुटेज समेत दूसरे डिजिटल सबूत खंगाले। इसी दौरान संदिग्धों और मकान से जुड़े सुराग पुलिस के हाथ लगे।

ट्रेन में मिला शव

5 अगस्त की सुबह करीब 5:03 बजे ट्रेन संख्या 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस के पिछले जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से सड़ी-गली हालत में शव के टुकड़े बरामद हुए थे। आगरा कैंट स्टेशन पर हुई इस बरामदगी के बाद आगरा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव परीक्षण और फॉरेंसिक जांच के बाद जांच को चेन्नई जीआरपी को ट्रांसफर किया गया। अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, डिजिटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

गिरफ्तारी का इंतजार

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दोनों संदिग्धों को पकड़ना है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हयातुन निशा की हत्या क्यों की गई, वारदात की पूरी योजना कैसे बनाई गई और शव के टुकड़ों को ट्रेन तक कैसे पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े अन्य संभावित सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
BBAU 11th Convocation Ceremony

Convocation Update: बीबीएयू के 11वें दीक्षा समारोह में 508 मेधावियों को रक्षा मंत्री देंगे गोल्ड मेडल, 8551 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Air India Bailout Package

Air India Crisis: एयर इंडिया के बेलआउट प्लान पर सिंगापुर में क्यों मचा घमासान, किसने मदद का किया विरोध

Muzaffarnagar Village Sealed

Village Sealed: मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा गांव में किसके डर से रास्ते किए गए सील, कौन से यज्ञ के बाद हटाई गईं बल्लियां

POPULAR POST

Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

November 24, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026
Lucknow Traffic Diversion

Lucknow Traffic Alert: पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में 35 जगह ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

November 19, 2026
School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

November 23, 2026
UP Weather Update

UP Weather:यूपी में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, सुबह धुंध और दिन में निकलेगी धूप; जानिए मौसम का कैसा रहेगा हाल

November 24, 2026
POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

November 25, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India