Site icon News1India

कथा वाचक ने नाबालिग से किया रेप, इस तरह से कर रहा था ब्लैकमेल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां एक ढोंगी बाबा ने कथा सुनाने के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम देने के बाद बाबा ने सोशल मीडिया पर इस दुष्कर्म का वीडियो भी साझा किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाबा को पकड़कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा का आश्रम सीतापुर जिले में है। कुछ दिनों पहले ही बाबा लखीमपुर शहर के एक घर में कथा सुनाने आया था। उसी दौरान घर में उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके बहाने वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

 पीड़ित लड़की ने इससे परेशान होकर लखीमपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Exit mobile version