Site icon News1India

UP: एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, मेरठ की युवती हुई शिकार

यूपी के मेरठ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। दरअसल हारून नाम के युवक ने रोहित बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। जब पीड़िता को उसकी सच्चाई का पता चला तो वो धर्म परिवर्तन करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने नाम और अपना धर्म छुपाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर और इसका वीडियो भी बना लिया। युवक पहले से ही शादीशुदा है।

 

रॉन्ग नंबर से आया कॉल

 

मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला का आरोप यह है कि उसके पास एक रॉन्ग नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित बताया।  उसने कहा कि वो मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद वो युवक से फोन पर बात करने लगी। जिसके बाद मिलना भी शुरू हो गया। फिर युवक ने उस महिला को अपने प्रेम जाल ( लव जिहाद )में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2021 को एक होटल में शादी का झांसा देकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। वहीं इस साल सितंबर में एक मुकदमे के सिलसिले में वह इलाहाबाद गई थी। वहां भी युवक ने एक होटल में विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक की हकिक्त का पता चल गया। युवक का नाम हारून गाजी है, और वो मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र का निवासी है।

यह भी पढें: भारत में अफगानिस्तानी दूतावास का आखिरी दिन, जानिए बंद होने के पीछे क्या है कारण?

महिला धर्मांतरण का दबाव ( लव जिहाद )

 

महिला ने आरोप लगाया है कि हारून शादीशुदा है। उसने खुद को अविवाहित बताया था। ये भी आरोप है कि हारून ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना रखा है। उसको वायरल करने  की धमकी भी दी है। महिला का ये भी आरोप है कि हारून ने उस पर धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया है। मेरठ के SP सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि महिला के कहने पर थाना लोहिया नगर में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जांच जारी है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version