Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

CTET एडमिट कार्ड 2024: एग्जाम डेट और सिटी स्लिप की पूरी जानकारी यहां जाने

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 3 दिसंबर 2024 को CTET परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।यह एग्जाम 14 दिसंबर को होगा।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
December 4, 2024
in राष्ट्रीय, शिक्षा
CTET Exam 2024
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CTET Exam 2024: CTET परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, तिथि और केंद्र की जानकारी देती है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2024 को जारी होने की उम्मीद है।

CTET प्री-एडमिट कार्ड 2024 की विशेषताएं

प्री-एडमिट कार्ड केवल परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी देता है। इसे प्रवेश पत्र के रूप में मान्यता नहीं दी जाती। फाइनल एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 और दोपहर 2:30 से शाम 5:00 तक।

RELATED POSTS

No Content Available

CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ctet.nic.in”View Date & City of CTET Dec 2024″ लिंक पर क्लिक करें।आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।प्रदर्शित जानकारी को डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रखें।

CTET परीक्षा के बारे में जानकारी

CTET, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षकों की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है।यह परीक्षा सरकारी विद्यालयों जैसे कि केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: बैटरी लाइफ बढ़ाने के आसान तरीके, जानें सही चार्जिंग हैबिट्स

परीक्षा का प्रारूप

परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से होती है और इसमें दो पेपर होते हैं।

पेपर 1, कक्षा 1-5 के लिए।

पेपर 2, कक्षा 6-8 के लिए।

दोनों पेपर में 150-150 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

महत्वपूर्ण बातें

फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी होगा।एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है।उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करना चाहिए।CTET परीक्षा लगभग 243 शहरों में आयोजित होगी। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए परीक्षा शुल्क ₹1,000 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और PwD उम्मीदवारों के लिए ₹500 है।

Tags: CBSCCTET Exam 2024
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Best Visit Places

Best Visit Places: दिल्ली से थोड़ी दूरी पर बेहतरीन जगहें, वीकेंड पर बनाएं प्लान,एक दिन में लौटकर आए वापस

Delhi News

आपस में हुआ झगड़ा.. फिर अचानक गिर पड़ा, छठी के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version