Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

CWG 2022 Day 8 Highlight:आठवें दिन इन भारतीयों को मिली जीत, कुछ हार से हुए हताश

Web Desk by Web Desk
August 6, 2022
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रमंडल खेल 2022(Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन भारतीय पहलवानों का जलवा रहा। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया सहित तीन पहलवानों ने देश के लिए स्वर्ण जीते। भारत ने कुश्ती में शुक्रवार को तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक जीते।

राष्ट्रमंडल खेल 2022(Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन भारतीय पहलवानों का जलवा रहा। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया(Bajrang punia) सहित तीन पहलवानों ने देश के लिए स्वर्ण जीते। भारत ने कुश्ती में शुक्रवार को तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अब तक भारतीय एथलीटों ने 26 पदक- नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं।

RELATED POSTS

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

October 5, 2022

में अब तक भारतीय एथलीटों ने 26 पदक- नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं।

वहीं, किदांबी श्रीकांत(Kidambi srikant) और पीवी सिंधु(PV sindhu) ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया तो भाविना पटेल(Bhavinda Patel) ने महिला एकल पैरा टेबल टेनिस(Para table tennis) के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का किया। हालांकि भारतीय हॉकी महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पहलवानों का रहा जलवा

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया(Bajrang punia) (पुरुष 65 किग्रा), दीपक पुनिया(Deepak punia)(पुरूष 86 किग्रा) और साक्षी मलिक(Sakshi malik) (महिला 62 किग्रा) ने स्वर्ण जीता, वहीं अंशु मलिक(Anshu malik) (महिला 57 किग्रा) ने रजत पदक और दिव्या काकरन(Divya kakran) (68 किग्रा) व मोहित ग्रेवाल(Mohit grewal) (फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग) ने कांस्य पदक जीता।

बजरंग ने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराकर स्वर्ण जीता।

साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को पहले चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

दीपक पूनिया ने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो ने 7-3 से हराया।

दिव्या काकरन ने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के मैच में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया।

भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हरा दिया।

पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत के साथ क्रमश: महिला और पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 2018 संस्करण में रजत पदक विजेता सिंधु को युगांडा की हुसीना कोबुगाबे पर 21-10, 21-9 से जीत दर्ज की, जबकि गोल्ड कोस्ट में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहने वाले श्रीकांत ने भी पुरुष एकल में श्रीलंका के डुमिंडु अबेविक्रमा पर 21-9, 21-12 से आसान जीत दर्ज की।

महिला एकल पैरा टेबल टेनिस वर्ग 3-5 के फाइनल में पहुंची भाविना पटेल

टोक्यो पैरालिंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने पैरा महिला टेबल टेनिस एकल वर्ग 3-5 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सू बेली को 3-0 हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही भाविना ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

हालांकि भारत के राज अरविंदन अलागर पुरुष एकल वर्ग 3-5 के सेमीफाइनल में नाइजीरिया के नासिरू सुले से 1-3 (7-11, 11-8, 11-4, 11-7) से हारकर बाहर हो गए।

मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानशेखरन टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानशेखरन टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने ओजोमु अजोक और ओमोटायो ओलाजाइड की नाइजीरियाई जोड़ी को सीधे गेम में हराया। एक और स्टार टीटी खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने पुरुष एकल के 16वें दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

मुहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी ने शुक्रवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम 3:06.97 सेकेंड के समय के साथ हीट 2 में दूसरे स्थान पर रही।

भारतीय पुरूष लॉन बॉल्स टीम फाइनल में

लॉन बॉल्स में महिलाओं के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरुषों के पास भी सोना जीतने के मौका है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 13-12 से हराया।

सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोके गए कुश्ती के मैच

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती की स्पर्धा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुश्ती के मुकाबलों का पहला सत्र शुरू होने के कुछ मिनट बाद छत से एक स्पीकर (जो घोषणा को रिले करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है) गिर गया, जिसके बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के लिए कहा गया। इस दौरान केवल पांच मुकाबलों को पूरा किया जा सका था। इसके बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के लिए कहा गया और आयोजकों द्वारा पूरी तरह से जांच के आदेश दिये गए।

मनिका बत्रा राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर

भारतीय महिला टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा क्वार्टरफाइनल मे सिंगापुर को जियान जेंग से 4-0 से हारकर बाहर हो गईं।

हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए नहीं कर सकीं क्वालीफाई

भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। उन्होंने सेमीफाइनल हीट को तीसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। सेमीफाइनल में एक हीट से टॉप दो खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है। हिमा ने सेमीफाइनल में 23.42 सेकेंड का समय निकाला।

सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।

भारतीय दल के पदक विजेता एथलीट-

स्वर्ण-मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया।

रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक।

कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल।

भारत ने कुल अब तक इन खेलों में कुल 26 पदक जीते हैं, जिनमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।

Tags: Commonwealth Gamescommonwealth games 2022 india wincommonwealth games bermingham 2022
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

by SYED BUSHRA
August 28, 2025
0

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
October 5, 2022
0

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसी बात बोल गए PM मोदी

by Web Desk
August 15, 2022
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित...

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर ज्योति का बड़ा बयान: कहा राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत ने मेरी यात्रा को दोगुना खास बना दिया

by Web Desk
August 13, 2022
0

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी ज्योति(Jyoti) ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रमंडल खेल विशेष रूप से महत्वपूर्ण था,...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 आधिकारिक तौर पर समाप्त, 2026 के लिए विक्टोरिया गवर्नर को सौंपा गया ध्वज

by Web Desk
August 9, 2022
0

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (commonwealth games 2022)सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ।राष्ट्रमंडल...

Next Post

CWG 2022 Womens Cricket  India VS England 1st Semi final: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

vice president election: मतदान में भाग नहीं लेगी तृणमूल, CM ममता बनर्जी के भतीजे ने की घोषणा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version