Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

CWG 2022 Day 9: नौवे दिन भारत ने जीते 3 गोल्ड, कुल 6 पदकों के साथ खत्म हुआ दिन

Web Desk by Web Desk
August 7, 2022
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रमंडल खेल 2022(Commonwealth Games 2022) का नौवां दिन भारत के लिए एक और स्वर्णिम दिन रहा, जहां पहलवानों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया और तीन स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते। पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण जीता, तो एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए, वहीं लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।

मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदज जीता, तो चार ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

RELATED POSTS

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

October 5, 2022

पैरा टेबल टेनिस में भाविना को स्वर्ण

पैरा टेबल टेनिस में भाविना हसमुखभाई पटेल ने स्वर्ण जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुदे क्रिस्टियाना को लगातार तीन गेमों में 12-10, 11-2, 11-9 से हरा दिया।

कुश्ती में रहा भारतीय पहलवानों का वर्चस्व, सभी 12 पहलवानों ने जीते पदक

नौवें दिन कुश्ती में बारतीय पहलवानों का वर्चस्व रहा, जहां भारत ने छह पदक जीते। विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन ने स्वर्ण पदक जीता, तो पूजा सिहाग, पूजा गहलोत और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक जीता। इस तरह कुश्ती में भारत को कुल 12 पदक मिले। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक मिला था। अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा था। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की।

एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक

एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता।

प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सीडब्ल्यूजी 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत को तीसरा पदक दिलाया। उनसे पहले मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) ने ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पदक जीते हैं।

वहीं, अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता। इन खेलों में भारत का यह 28वां और एथलीट में चौथा पदक है। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे।

लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता

लॉन बॉल में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। 14 एंड के बाद भारतीय टीम यह मैच 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया है।

भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते तीन कांस्य

भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस ने अपने सीडब्ल्यूजी 2022 अभियानों का समापन कांस्य पदक के साथ किया।

नीतू घंघास, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अपने-अपने मुकाबलों में सफल रहे और अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बनाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड चार विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

शरथ कमल ने पुरुष और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं में भारत के लिए दो पदक पक्के किये

भारत के स्टार पैडलर शरथ कमल ने शनिवार को पुरुष और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए दो पदक पक्के कर दिए।

शरथ ने पहले जी साथियान के साथ जोड़ी बनाकर रोमांचक पुरुष युगल सेमीफाइनल में निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से हराया। इसके बाद शरथ ने युवा श्रीजा अकुला के साथ मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से जीत दर्ज की।

इससे पहले शरथ ने एकल वर्ग के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के योंग इजाक क्वेक को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शरथ ने क्वेक को 4-0 (11-6, 11-7, 11-4, 11-7) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिंगल्स के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया। सिंधु ने इस चुनौतीपूर्ण तीन गेम तक चले मुकाबले में गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया।

स्क्वैश में भारतीय जोड़ी हारी

स्क्वैश के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सौरव गोपाल और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कॉल की जोड़ी ने हराया है। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

भारत के पदक विजेता

भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 40 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदत शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी : मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस)।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी : संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी : गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस।

Tags: Commonwealth Gamescommonwealth games 2022commonwealth games bermingham 2022
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

by SYED BUSHRA
August 28, 2025
0

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
October 5, 2022
0

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसी बात बोल गए PM मोदी

by Web Desk
August 15, 2022
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित...

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर ज्योति का बड़ा बयान: कहा राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत ने मेरी यात्रा को दोगुना खास बना दिया

by Web Desk
August 13, 2022
0

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी ज्योति(Jyoti) ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रमंडल खेल विशेष रूप से महत्वपूर्ण था,...

प्रधानमंत्री आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक विजेताओं की कर रहे हैं मेजबानी

by Web Desk
August 13, 2022
0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर...

Next Post

CWG 2022: बॉक्सर नीतू घंघास और अमित पंघाल ने जीता गोल्ड

CWG 2022: ट्रिंपल जंप में भारतके एल्डहॉस पॉल ने स्वर्ण और अबदुल्ला अबूबैकर ने जीता रजत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version