CWG 2022: भारत की बेटी तुलिका मान ने जीता रजत पदक, जूडो में किया कमाल

28 जुलाई 2022 को बर्मिंघम में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 7वें दिन 8 अगस्त को भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी तुलिका मान बर्मिंघम राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने से भले ही चूक गईं हों लेकिन उन्होने देश को रजत पदक अवश्दय दिलााय। उन्हे महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से हार गईं और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

Photo: Tulika maan CWG 2022, (Source: ABVP NAGPUR TWITTER)

इस फाइनल मुकाबले में तूलिका मान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में स्कॉटलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

तुलिका मान दिल्ली के टैगौर गार्डन की पहने वाली हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उनकी इस उपलब्धि के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर लिखा “बर्मिंघम खेलों में चमकी तुलिका मान! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। यह पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और सम्मान है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

बता दें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह जूडो में तीसरा पदक है।

भारत के पदक विजेता

5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम

6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान

7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, सौरभ घोषाल, तेजस्विन शंकर।

Exit mobile version