Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

CWG 2022: दसवें दिन हुई मेडलों की बारिश,5 गोल्ड सहित 15 पदक हुए भारत के नाम

Web Desk by Web Desk
August 8, 2022
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रमंडल खेल 2022(Commonwealth Games 2022) का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने 7 अगस्त को पांच स्वर्ण,चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 15 पदक
जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। इसके अलावा टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने कमाल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही, भारतीय महिला और हॉकी टीम ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।


मुक्केबाजी में आए तीन स्वर्ण पदक, एक रजत

RELATED POSTS

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

October 5, 2022


कल 10वें दिन तीन मुक्केबाजों – निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट), अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने अपने-अपने फाइनल जीते।
भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।
वहीं, पुरूषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमित ने स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और रविवार को मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता।
सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया।
एथलेटिक्स में एक स्वर्ण सहित आए चार पदक
पुरुषों की ट्रिपल जंप में, भारत ने शीर्ष दो पदक जीते, एल्धोस पॉल ने स्वर्ण (17.03 मीटर कूद) और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविद ने रजत (17.02 कूद) पदक जीता। इस बीच, अन्नू रानी और संदीप कुमार ने क्रमश: महिला भाला फेंक और पुरुषों की 10 किमी दौड़ में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
टेबल टेनिस में भारज ने एक स्वर्ण औऱ एक रजत जीता
मिश्रित युगल में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हराकर स्वर्ण जीता।
इससे पहले अचंता शरथ कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने टेनिस युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता । भारतीय जोड़ी को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल और लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी ने शिकस्त दी।
भारतीय जोड़ी को इंग्लिश जोड़ी के हाथों 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा और रजत से संतोष करना पड़ा।


भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया। जहां बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।
स्क्वैश में सौरव घोषाल-दीपिका पल्लीकल ने कांस्य जीता
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीत लिया।


बैडमिंटन में मिले दो कांस्य पदक


भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कांस्य पदक मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराकर पदक अपने नाम किया। श्रीकांत को सेमीफाइनल में मलेशिया के एंगत्जे योंग ने हराया था। ।
इसके अलावा महिला युगल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन यू वेंडी चेन और सोमरविल की जोड़ी को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराया।
बैडमिंटन में सिंधु व लक्ष्य सेन एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचे
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, लक्ष्य सेन ने रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 21-10, 18-21, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक पक्का किया।


भारत के पदक विजेता
बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 55 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल है।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी- मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी- संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी- गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।

Tags: Commonwealth Gamescommonwealth games 2022 india wincommonwealth games bermingham 2022
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

by SYED BUSHRA
August 28, 2025

Ahmedabad to Bid for 2030 Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में...

CWG 2026: महिला T-20 क्रिकेट को रखा बरकरार, Golf, BMX और Coastal Rowing को पहली बार किया गया शामिल

by Abhinav Shukla
October 5, 2022

Dubai: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रमंडल...

खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसी बात बोल गए PM मोदी

by Web Desk
August 15, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित...

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर ज्योति का बड़ा बयान: कहा राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत ने मेरी यात्रा को दोगुना खास बना दिया

by Web Desk
August 13, 2022

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी ज्योति(Jyoti) ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रमंडल खेल विशेष रूप से महत्वपूर्ण था,...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 आधिकारिक तौर पर समाप्त, 2026 के लिए विक्टोरिया गवर्नर को सौंपा गया ध्वज

by Web Desk
August 9, 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (commonwealth games 2022)सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ।राष्ट्रमंडल...

Next Post

REET Exam में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला टीचर एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार

फिरोजाबाद में DM-SSP ने समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कावड़ियों पर बरसाये फूल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version