Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

कोविड का फिर डर? चीन में मिला बैट वायरस, क्या चमगादड़ों से इंसानों तक फैलेगा यह जानलेवा वायरस

चीन के युन्नान में चमगादड़ों से ऐसे वायरस मिले हैं, जो इंसानों में दिमाग की सूजन और सांस की बीमारी फैला सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इनके इंसानों में फैलने के खतरे को लेकर चेतावनी दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 25, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deadly Bat Virus Found in China चीन के युन्नान प्रांत में 2017 से 2021 के बीच वैज्ञानिकों की एक टीम ने चमगादड़ों के गुर्दों के 142 सैंपल इकट्ठा किए थे। जब इन सैंपल्स की जेनेटिक जांच की गई, तो उनमें 22 अलग-अलग वायरस पाए गए। इनमें सबसे डराने वाली बात ये है कि दो वायरस, हेंड्रा और निपाह जैसे खतरनाक हेनिपावायरस से मिलते-जुलते हैं।

इंसानों के लिए क्यों है खतरा?

The Sun की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों वायरस इतने जानलेवा हो सकते हैं कि ये इंसानों के दिमाग में सूजन पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही ये सांस लेने में दिक्कत जैसी गंभीर समस्याएं भी दे सकते हैं। वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे बैक्टीरिया और परजीवी भी मिले हैं, जिनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं थी। इससे साफ होता है कि ये वायरस पहले से ज्यादा घातक रूप ले सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

कोविड के बाद फिर डर?

ये शोध ऐसे समय में सामने आया है जब पूरी दुनिया अभी भी कोविड-19 की यादों से उबरने की कोशिश कर रही है। याद दिला दें कि साल 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। वुहान का रिसर्च सेंटर खासकर चमगादड़ों से फैलने वाले वायरस पर अध्ययन के लिए मशहूर रहा है। उस वक्त भी आशंका जताई गई थी कि कोरोना वायरस एक लैब से फैल सकता है।

मूत्र से फैल सकता है वायरस

शोध करने वाली टीम ने चेतावनी दी है कि ये हेनिपावायरस चमगादड़ों के मूत्र के जरिए इंसानों तक पहुंच सकता है। अगर चमगादड़ किसी फल को गंदा कर देते हैं और वह इंसान खा लेता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। यानी बिना लक्षणों के यह वायरस धीरे-धीरे फैल सकता है।

पहली बार सामने आया जेनेटिक कोड

यह पहली बार है जब चीन के चमगादड़ों में पाए गए इन नए वायरस का जेनेटिक कोड पूरी तरह से सामने आया है। यह जानकारी भविष्य में ऐसी बीमारियों से निपटने में मददगार हो सकती है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी

इस रिसर्च को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि युन्नान में मिले ये नए वायरस इस बात का सबूत हैं कि इंसानों और जानवरों के बीच वायरस के फैलने का खतरा बहुत अधिक है। उन्होंने साफ कहा कि इन वायरसों की बीमारियां फैलाने की ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, भले ही अभी तक किसी नई महामारी के संकेत नहीं मिले हैं।

Disclaimer: यह लेख सामान्य शोध और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। News1India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags: BatVirusChinaHenipavirusAlert
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
IND vs ENG 2nd Test

IND vs ENG 2nd Test : कब होगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच? कहां होगा महामुकाबला, दिन-तारीख और समय कर लें नोट

China Microdrone

चीन से आया नया खतरा, मच्छर के साइज़ का ये छोटा सा हथियार मचाएगा तबाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version