Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Winter havoc in December:12 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में बारिश और मछुआरों के लिए अलर्ट जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 14, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली
Winter
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

December Winter: सर्दियों ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

शीतलहर का बढ़ता प्रकोप

उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर (Winter) और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली में ठंड ने इस सीजन का सबसे निचला स्तर छू लिया है, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक यहां सर्दी का असर बना रहेगा। पंजाब और हरियाणा में पाला गिरने से किसान चिंतित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी शीतलहर और तापमान में गिरावट की संभावना है।

RELATED POSTS

Delhi weather

Weather update: फिर लौटेगी ठंड? यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी

February 18, 2025
Delhi

Impact of fog and cold wave: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

December 20, 2024

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से तापमान तेजी से गिरा है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे से लोग कांपने लगे हैं। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के बावजूद ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश (Winter) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्री गतिविधियां रोकने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

Tags: Cold WaveDecember coldsnowfall
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi weather

Weather update: फिर लौटेगी ठंड? यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी

by Mayank Yadav
February 18, 2025

Weather update: फरवरी में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 और 20 फरवरी...

Delhi

Impact of fog and cold wave: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

by Mayank Yadav
December 20, 2024

Impact of fog and cold wave: देश के अधिकांश हिस्से भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीतलहर और घने कोहरे...

Delhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

by Mayank Yadav
December 18, 2024

Delhi weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पहाड़ों की बर्फबारी और शीतलहर...

weather

UP weather update: यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, 35 जिलों में घना कोहरा, 5 सबसे ठंडे जिले

by Mayank Yadav
December 17, 2024

UP weather update: उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मौसम...

cold wave and weather update

Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर, दक्षिण में तूफानी बारिश मचाएगी कहर, जाने मौसम का हाल

by SYED BUSHRA
December 15, 2024

cold wave and frost alert : उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के साथ...

Next Post
Yogi Govt

UP Govt Electricity Bill: बकाया बिजली बिल वालों को योगी सरकार से बड़ी राहत, 15 दिसंबर से उठा सकेंगे योजना का लाभ

UP Weather Update: ऐसा क्या हुआ कि थर्ड डिग्री की ठंड से यूपी बना शिमला, पाला और शीतलहर ने बिगाड़ा ‘हाजमा’

UP Weather Update: ऐसा क्या हुआ कि थर्ड डिग्री की ठंड से यूपी बना शिमला, पाला और शीतलहर ने बिगाड़ा ‘हाजमा’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version