Deepika Padukone Daughter Photo Viral: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का चेहरा फैंस लंबे समय से देखना चाहते थे। हालांकि कपल ने अब तक कोई फोटो शेयर नहीं की थी। दिवाली के बाद दोनों ने फैंस को सरप्राइज दिया और अपनी लाडली की तस्वीरें साझा कर दी हैं। लाल रंग के सूट में दुआ किसी शहजादी से कम नहीं लग रही।
दिवाली पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन दीपिका और रणवीर की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया था। अब इंतजार खत्म हुआ और कपल ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया। नन्हीं दुआ की हंसती मुस्कान देख फैंस बेहद खुश हुए।
दुआ की प्यारी दिवाली लुक
दुआ अभी छोटी हैं, लेकिन उन्होंने दिवाली पर ट्रेडिशनल अंदाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। लाल रंग का सूट पहने हुए उन्होंने सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया। उनकी प्यारी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।
लाल सूट में छोटी शहजादी
दुआ ने रेड कलर का ड्रेप वाला सूट पहना है। कुर्ते का घेरेदार डिजाइन लुक को खास बना रहा है। स्लीव्स और बॉर्डर पर गोल्डन प्रिंट से इसे और सुंदर बनाया गया है। दुआ ने कुर्ते के साथ मैचिंग सलवार पहनी, जो उनका लुक एलिगेंट दिखा रही है।
दीपिका का स्टाइलिश अंदाज
दुआ की तरह उनकी मम्मी दीपिका भी कमाल दिखीं। उन्होंने रेड कलर का राउंड नेकलाइन वाला कुर्ता पहना। कुर्ते का वेस्ट हिस्सा अलग-अलग लाइन और पैटर्न वाला है, जो इसे स्पेशल बना रहा है। मां-बेटी की मैचिंग आउटफिट ने फैंस का दिल जीत लिया।
दुपट्टे और जूलरी से पूरा लुक
दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए रेड दुपट्टा ओढ़ा। गोल्डन बॉर्डर इसे और सुंदर बना रहा है। दुपट्टा हल्का होने के बावजूद लुक को खास बना रहा है।
सुंदर सूट के साथ दीपिका ने हैवी जूलरी भी पहनी। कानों में झुमके और गले में स्टेटमेंट नेकपीस लुक को खिला-खिला बना रहे हैं। बैंगल्स और कंगन भी उनके लुक को और शानदार बना रहे हैं।
गजरा और हेयरस्टाइल ने बढ़ाया नूर
दुआ के बाल क्यूट स्टाइल में थे। दीपिका ने भी पीछे नहीं रहकर स्लिक बन बनाकर बालों में मोगरे का गजरा लगाया। रेड आउटफिट के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।
दीपिका और दुआ की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी और नन्हीं दुआ की क्यूटनेस का दीवाना हो गए हैं।