Delhi Airport का ATC सिस्टम ठीक, फ्लाइट्स अब समय पर होंगी टेकऑफ

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लगभग 800 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे हजारों यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रात 9 बजे स्थिति सामान्य हो गई।

Delhi Airport

Delhi Airport : देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार, 7 नवंबर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण हड़कंप मच गया। एयर नेविगेशन सिस्टम में अचानक आई खराबी ने एयरपोर्ट के संचालन को प्रभावित कर दिया, जिससे दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में गिने जाने वाले IGI पर लगभग 800 उड़ानों में देरी हुई और हजारों यात्रियों को कई घंटे टर्मिनल में इंतजार करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में यह तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि कुछ समय के लिए फ्लाइट्स का लैंडिंग और टेकऑफ दोनों प्रभावित हुए। कई विमान को हवा में होल्डिंग पैटर्न में रहना पड़ा, जबकि कुछ को नजदीकी एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा। करीब रात 9 बजे समस्या का समाधान हुआ और इसके बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। राहत की बात रही कि इस दौरान किसी विमान के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यात्रियों में नाराजगी

यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कई घंटों तक स्थिति की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्री गेट पर ही रुके रहे, क्योंकि रनवे संचालन अस्थायी रूप से बंद था।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल, पहली झलक में…

तकनीकी खराबी का कारण

एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA ने तुरंत तकनीकी टीमों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया। जांच में सामने आया कि यह खराबी नेविगेशन डेटा सर्वर से जुड़ी थी, जिसके कारण संचार और दिशा-निर्देश प्रणाली में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस दौरान एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास किया।

रात 11:55 बजे जारी एडवाइजरी

रात 11:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया, “सभी फ्लाइट संचालन अब सामान्य हो गए हैं। यात्री निश्चिंत होकर यात्रा कर सकते हैं।”

Exit mobile version