Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 DC vs LSG : कौन है दिल्ली का ‘दिलेर’ जिसने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, 1 विकेट वाली फतह से गदगद अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में लखनऊ को एक विकेट से शिकस्त देकर जीता मुकाबला, आशुतोष शर्मा ने खेली धुआंधार पारी, वह 31 गेंद में 66 रनों पर नाबाद लौटे।

Vinod by Vinod
March 24, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के वीडीसी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ऋषभ पंत के ‘नवाबों’ ने ‘नवाबों’ की तरह धुआंधार बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली भी दिलेरों की तरह खेली और आशुतोष शर्मा की धाकड़ बैटिंग के बदौलत लखनऊ पर एक विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 तो वहीं मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रन बनाए।

30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए

टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ के बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने मार्करम को 15 रन पर आउट कर दिया। माकर्रम के मोर्चा निकोलस पूरन और मार्श ने संभाला। दोनों ने महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन ने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए।

RELATED POSTS

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

June 17, 2025
कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

June 7, 2025

ऋषभ पंत शून्य पर आउट

बतौर लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। लेकिन वह शून्य पर पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने चार शाहबाज अहमद ने नौ और डेविड मिलर ने 27 रन बनाए। पंत के अलावा शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने कोई रन नहीं बनाया। दिग्वेश राठी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऐसे में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 209 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। एक वक्त लग रहा था कि लखनऊ का स्कोर 250 रन के आगे जाएगा। लेकिन स्टार्क और कुलदीप यादव ने लगातार चार विकेट झटक कर दिल्ली की मैच में वापसी करवाई। आज के मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी अच्छी नहीं रही।

ठाकुर ने दिल्ली को दिया पहला झटका

210 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को दूसरा झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। उन्हें भी शार्दुल ठाकुर ने ही अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। दिल्ली को तीसरा झटका इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए मनिमारण सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। दिल्ली को चौथा झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी बल्लेबाजों ने दिखाया दमखम

दिल्ली को पांचवां झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को छठा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें एम सिद्धार्थ ने बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मिचेल स्टार्क (2 रन) रवि बिश्नोई ने पंत के हाथों कैच कराया। विपराज निगम (39 रन) को दिग्वेश राठी ने एम सिद्धार्थ के हाथों कैच कराया। ट्रिस्टन स्टब्स (34 रन) को एम सिद्धार्थ ने बोल्ड किया। इससे पहले स्टब्स ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के मारे थे। सिद्धार्थ ने समीर रिजवी (4 रन) को भी आउट किया।

आशुतोष शर्मा कुछ अलग इरादे से मैदान पर उतरे

एक वक्त दिल्ली की हार तय लग रही थी। पर आशुतोष शर्मा कुछ अलग इरादे से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने विपराज निगम के साथ मिलकर दिल्ली को हारी हुई बाजी जिता दी। एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने 65 पर 5 और 113 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। फिर आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद में 66 और विपराज निगम ने 15 गेंद में 39 रनों की पारी लखनऊ के जबड़े से मैच छीन लिया। आशुतोष मैच जिताकर नाबाद लौटे। उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। 19वें ओवर में आशुतोष शर्मा ने गजब का छक्का और चौका लगाया। इस ओवर में 16 रन आए। आखिरी ओपर में 6 रन चाहिए थे और दिल्ली के 9 विकेट गिर गए थे। पर आशुतोष ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी टीम को जिताकर दम लिया।

दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे, जिन्होंने 42 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लखनऊ की तरफ से शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ सबसे सफल गेंदबाज रहे। ठाकुर ने दो तो सिद्धार्थ ने तीन विकेट अपने नाम किए। आज के मैच में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रही। जबकि गेंदबाजों की धुनाई हुई। बता दें, लखनऊ की अगुआई ऋषभ पंत कर रहे हैं जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। केएल राहुल आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके घर पर बच्ची ने जन्म दिया है। ऐसे में वह अपने घर लौट गए हैं।

Tags: IPLIPL 2025Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’

by Vinod
June 17, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वो लड़की जो स्टेडियम में सबसे अलग दिखती है। ना बल्ला चलाती है...ना गेंद फेंकती है...। फिर...

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
June 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब के...

Next Post
Garuda purana: गरुड़ पुराण,अच्छे समय से पहले दिखते है यह संकेत,अगर यह देखें समझ लो वक्त बदलने वाला है

Garuda purana: गरुड़ पुराण,अच्छे समय से पहले दिखते है यह संकेत,अगर यह देखें समझ लो वक्त बदलने वाला है

: heel pain causes and prevention

Health news : क्या आपको अक्सर एड़ी में दर्द रहता है? मत करें लापरवाही यह हो सकती है गंभीर बीमारियों का संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version