Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Exit Polls ने उड़ाई दलों के साथ दिग्गजों की नींद, जानिए जनता किसके हाथों में सौंपने जा रही दिल्ली की बागडोर

Delhi Exit Poll: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों को लेकर मतदान संपन्न हो गया। अब तक जो एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उनमें से ज्यादातर में या तो बीजेपी की सरकार बन रही है या फिर उसे बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Vinod by Vinod
February 5, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Exit Poll:  दिल्ली की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ। करीब एक करोड़ 57 लाख वोटर्स ने सुबह से बूथों पर पहुंच कर वोटिंग की। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। सर्वे में बड़ा सियासी उलटफेर होता हुआ नजर आ रहा है। अधिकांश एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी की बढ़त बताई जा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पिछली बार की तुलना में कमजोर होती नजर आ रही है।

70 सीटों पर हुई वोटिंग

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 699 कैंडीडेट चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 5 फरवरी की सुबह से वोटिंग शुरू हुई और शाम के पांच बजे के बाद मतदान संपन्न हो गया। अब इंतजार है 8 फरवरी का। दिल्ली विधानसभा के नतीजे इसी दिन आएंगे। इससे पहले तमाम न्यूज चैनल और न्यूज एजेंसियों के एक्टिल पोल के सर्वे सामने आए हैं। सर्वे में इसबार बीजेपी की सरकार बनते हुए दिख रही है। सर्वे के मुताबिक वोटर्स ने इसबार अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बेदखल करने जा रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

November 11, 2025
आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

February 20, 2025

एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त

पोल डायरी के अनुसार बीजेपी को 42-50 सीटें, पीपल्स इनसाइड के सर्वे में 40-44 सीटें, और पी-मार्क के एग्जिट पोल में 39-49 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आप की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। जेवीसी और मैट्रिज के एग्जिट पोल्स में आप को 22-37 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, वी-प्रीसाइड के सर्वे में आप को 46-52 सीटों के साथ बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रही।

कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना

दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में खराब प्रदर्शन करती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में उसे 0-2 सीटों के बीच सिमटते दिखाया गया है। चाणक्य स्ट्रेटजीस और मैट्रिज के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन यह उसके लिए संतोषजनक नहीं है।

आप को स्पष्ट बढ़त दी थी

बतादें, 2020 में लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने आप को स्पष्ट बढ़त दी थी, जो नतीजों में भी दिखी। तब आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं। 2025 के एग्जिट पोल्स में बीजेपी को मजबूत बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है।

आतिशी को नया सीएम बनाया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आतिशी मुख्यमंत्री हैं। आप ने लगातार 2013, 2015, 2020 में जीत हासिल की और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। हालांकि, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल फंस गए और उन्हें मार्च 2024 में जेल जाना पड़ा। सितंबर में जब वो जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया और पार्टी ने आतिशी को नया सीएम बनाया ।

और अरविंद केजरीवाल सीएम बने

बीजेपी ने दिल्ली में 1993 में जीत हासिल की थी, उसके बाद कभी जीत नसीब नहीं हुई। वहीं, कांग्रेस ने 1998, 2003, 2008 में लगातार जीत हासिल की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद दिल्ली की सत्ता आप के हाथों में चली गई और अरविंद केजरीवाल सीएम बने। अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने इकतरफा जीत दिलाई पर 2025 के सर्वे आप के लिए बुरी खबर बनकर सामने आए हैं।

संदीप दीक्षित के बीच मुकाबला

नई दिल्ली सीट सबसे हाई-प्रोफाइल है. यहां आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के बीच मुकाबला है। पटपड़गंज सीट पर आप से अवध ओझा, बीजेपी से रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस से अनिल चौधरी के बीच टक्कर है। उत्तर पश्चिमी इलाके की रोहिणी सीट पर आप से प्रदीप और बीजेपी से विजेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।

त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा

कालकाजी सीट पर दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी, बीजेपी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। जंगपुरा सीट से आप से मनीष सिसोदिया, बीजेपी से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस से फरहाद सूरी मैदान में हैं।

Tags: BJP's leadBJP's lead in exit pollDelhi Assembly ElectionsDelhi Elections 2025Exit Poll of DelhiExit poll surveyVoting in Delhi
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

बिहार में इकरा हसन ने किया ‘खेला’ जिसका एक्जिट पोल में दिखा असर, जाने किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

by Vinod
November 11, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में कैराना की लेडी सांसद इकरा हसन का जादू सिर चढ़कर बोला। सीमांचल...

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

by Vinod
February 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समरोह संपन्न हो गया। शालीमार बाग विधानसभा सीट से...

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

by Vinod
February 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह हो गया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने साथ...

विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

by Vinod
February 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता होंगी। वह बृस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से...

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

by Vinod
February 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के नतीजे आठ फरवरी को आ गए। बीजेपी ने 48...

Next Post
Delhi Election 2025: बीजेपी पर साजिश का आरोप, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान का बयान

Delhi Election 2025: बीजेपी पर साजिश का आरोप, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान का बयान

Delhi Election 2025: मिल्कीपुर और ईरोड ईस्ट उपचुनाव में सभी की नजरें, परिणाम होंगे महत्वपूर्ण

Delhi Election 2025: मिल्कीपुर और ईरोड ईस्ट उपचुनाव में सभी की नजरें, परिणाम होंगे महत्वपूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version