• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

G20 Summit 2023 Delhi Live: लाइव किचन, क्लासिक्ल म्यूजिक के साथ डांस का तड़का, जानिए G-20 के अतिथियो के लिए और क्या-क्या है तैयारी?

जी-20 समिट का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक होने वाला है. शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देशों के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

by Juhi Tomer
September 8, 2023
in Breaking, TOP NEWS, Uncategorized, दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, विशेष
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G-20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी है और वहीं धीरे-धीरे मेहमानों का आगमन भी शुकू हो चुका है। बता दें कि कुछ मेहमान गुरुवार तो पहुंचे तो कुछ आज शुक्रवार को पहुंच जाएंगे। इस समिट में 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन शामिल होगा। इसके अलावा, 9 और देशों को समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। इस बीच खबर है कि भारतीय वायु सेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। सूत्रों से मिली जानकारि के अनुसार एक्सरसाइज में शामिल राफेल, सखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर जेट्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। उधर , स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। वह G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह वाइस प्रेसीडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत आएंगे। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आएंगे वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के अलावा अन्य देशों के नेता शामिल हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम तो आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेकर इंडोेनेशिया से वापस दिल्ली लौट आए। जिसके बाद जी-20 के मुद्दे पर काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की मीटिंग हुई। ये बैठक सुषमा स्वराज भवन में हुई जिसमें पीएम मोदी ने जी-20 समिट की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं मई दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा घेरे में आ गया है और ट्रैफिक को लेकर कई प्रतिबंध लागू हो गए क्योंकि इसी क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और इसमें भाग लेने वाले कई विदेशी प्रतिनिधि इसी क्षेत्र के होटलों मे रुके हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली जिले में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा क्योंकि जी20 शिखर सम्मेलन के कारण इस क्षेत्र को शुक्रवार सुबह पांच बजे से रविवार रात 11.59 बजे तक विनियमित क्षेत्र-प्रथम माना जाएगा। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस की आवाजाही की अनुमति होगी और क्षेत्र के स्थानिय निवासियों और वहां ठहराए गए पर्यटकों को उचित पहचान पत्र दिखाने के बाद आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं इसके अलावा दिल्ली पुलिस अपने कंट्रोल रूम से पांच हजार सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शहर और इससकी सड़को पर कड़ी नजर रखेगी। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सीसीटीवी कैमरों की जिलेवार फुटेज मिल रही हैं. उसने कहा कि दो टीम चौबीस घंटे की पाली में फुटेज की निगरानी करेंगी।

Related posts

Zoho

भारत के रेलमंत्री करते हैं प्लेटफॉर्म Zoho का इस्तेमाल, जानें कैसे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी देता है मात…

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025

12:00 PM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 Delhi Live: जी-20 देशों को दिखेगा देश का तकनीकी कौशल

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को प्रदर्शित करने के लिए भारत मंडप में विभिन्न प्रदर्शनियां गलाई जा रही हैं, जिसमें देश का तकनीकी कौशल और नवीनता देखने को मिलेगा। भारत मंडपम एक यूनिक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट- कल्चर कॉरिडोर-जी 20 डिजिटल म्यूजियम का प्रदर्शन करेगा। प्रतिनिधियों को यूपीआई वन वर्ल्ड में शामिल किया जाएगा, उनके बटुए में 2000 रुपये पहले से जमा कर दिए जाएंगे, जिसका वे अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकते हैं. RBI G20 शिखर सम्मेलन में अत्याधुनिक वित्तीय तकनीकों का प्रदर्शन करेगा, जो वित्तीय परिदृश्य में क्रांति लाने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करेगा

 11: 20 AM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 Delhi Live: G20 समिट में 400 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे

G20 समिट के लिए नई दिल्ली में प्रगति मैदान पर बने भारत मंडपम् में आने वाले तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए करीब 700 शेफ खाना बनाएंगे। विदेशी मेहमनों को करीब 400 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा भी श्री अन्न से बने देसी पकवान और विदेशी डिश भी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों समेत उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल को खिलाई जाएंगी।वहीं उधर दिल्ली सरकार ने G20 समिट में शामिल होने वाली हस्तियों को परोसे जाने वाले भोजन की जांच के लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया है।

 10:50 AM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 Delhi Live: जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंची इटली की प्रधानमंत्री

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंची, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने उनका स्वागत किया है।

 10:30 AM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 Delhi Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं मिला जी-20 डिनर का निमंत्रण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित किए जा रहे जी-20 डिनर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है.

 10:10 AM, 8 SEP 2023

Delhi G20 Summit 2023 Live: पीएम मोदी विश्व के नेताओं के साथ करेंगे 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 सेे अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 8 सितंबर को पीएम मॉरीशस, बांग्लादेशी और अमेरिका के नेताओं के साख द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं 9 सितंबर को जी 20 बैठकों के अलावा पीएम यूके, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 10 सितंबर को पीएम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे. वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. ये जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी।

09:55 AM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 LIVE Updates: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, राज्य मंत्री ने किया स्वागत

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया।

09:45 AM, 8 SEP 2023

Delhi G20 Summit 2023 Live: जी-20 के डिनर में पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी किया आमंत्रित

आपको बता दें कि जी-20 समिट के रात्रिभोज के लिए पूर्व प्रदानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है।

09:35 AM, 8 SEP 2023

G20 Summit 2023 Delhi Live: मेहमानों को परोसा जाएगा लैब टेस्टेड फूड

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ये सुनिशचित करने के लिए अपने अधिकारियों को तैनात किया है कि जी20 के गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों को शहर के होटलों में स्वच्छ रुप से पकाया हुई खाना परोसा जाए। 18 खाद्य सुरक्षा अधिकारी नई दिल्ली के 10 पांच सितारा होटलों में इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे खाद्य पदार्थी के नमूने एकत्र कर रहे हैं। लैब टेस्ट तराए बिना कोई भी खाद्य सामग3ी रसोई में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी और ना ही पकाई जाएगी।

 

 

Tags: Delhi G20 Summit 2023Delhi G20 Summit 2023 Liveg20 summit 2023G20 Summit 2023 DelhiG20 Summit 2023 Delhi LiveG20 Summit 2023 DinnerG20 Summit 2023 GuestG20 Summit 2023 Guest ListG20 Summit 2023 LiveG20 Summit 2023 VenueG20 Summit Live
Share198Tweet124Share50
Previous Post

GHOSI BYPOLL: घोसी उपचुनाव, काउंटिंग में बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर!

Next Post

Ghosi Byelection Result : सुधाकर सिंह ने घोसी में दारा सिंह चौहान को पछाड़ा! 4 राउंड के बाद SP आगे, BJP 4000 वोट से पिछड़ी

Juhi Tomer

Juhi Tomer

Next Post
Ghosi Byelection Result : सुधाकर सिंह ने घोसी में दारा सिंह चौहान को पछाड़ा! 4 राउंड के बाद SP आगे, BJP 4000 वोट से पिछड़ी

Ghosi Byelection Result : सुधाकर सिंह ने घोसी में दारा सिंह चौहान को पछाड़ा! 4 राउंड के बाद SP आगे, BJP 4000 वोट से पिछड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Academyy of Excellence

Academyy of Excellence Empowers Students with Journalism and Acting Workshops Featuring Industry Leaders

September 24, 2025
Saharanpur

क्या औरतों की आज़ादी मोल-भाव का मुद्दा है? मौलाना के बयान पर उठा सवाल

September 24, 2025
Zoho

भारत के रेलमंत्री करते हैं प्लेटफॉर्म Zoho का इस्तेमाल, जानें कैसे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी देता है मात…

September 24, 2025
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version