Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Delhi: गोलगप्पे ने खड़ा किया बवाल, सहेली के मना करने पर महिलाओं ने पीट-पीटकर ले ली बुजुर्ग की जान

Anu Kadyan by Anu Kadyan
April 7, 2023
in क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने  गोलगप्पे खाने से मना करने पर बुजुर्ग की जान ले ली। दरअसल एक बुजुर्ग महिला ने जब गोलगप्पे खाने से इनकार किया तो उनकी पड़ोसी महिलाओं के साथ कहासुनी हो गई। जिसके चलते उन्होंने बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। बुजुर्ग सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की बहू उन्हें अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां शकुंतला देवी (68) ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बहू ने इस मामले में चार आरोपी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

RELATED POSTS

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

November 13, 2025

गोल गप्पे खाने से मना किया तो…

बहू ने शिकायत में बताया कि उनकी सास दरवाजे के पास खड़ी थीं। इस दौरान पड़ोसी महिला शीतल हाथ में गोलगप्पे लेकर जा रही थी। शीतल ने सास को गोलगप्पे खाने को बोला तो उन्होंने मना कर दिया। ये बात शीतल को बुरी तरह चुभ गई और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद शीतल की मां और दो भाभियां भी मौके पर आ गईं। चारों ने ही सास को पीटना शुरू कर दिया और वह गिर गई। गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गली नंबर-7, खेड़ा गांव, जीटीबी एंक्लेव की है। जहां शकुंतला अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोपी महिला शीतल परिवार के साथ पड़ोस में ही रहती है। शकुंतला की बहू ने सास की हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शीतल, मधु, मीनाक्षी औरशालू को हिरासत में ले लिया है।

Tags: DelhiDelhi crime latest newsDelhi Hindi NewsDelhi NCR News in Hindidelhi policeGolgappaGTB enclavekheda villagelder woman died due to refusing golgappasNews1Indiashakuntala devi diedदिल्ली एनसीआर समाचारदिल्ली नवीनतम समाचारदिल्ली पुलिसदिल्ली हिंदी समाचार
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

सामने आए कट्टरपंथी डॉक्टरों की टोली के नाम, मौलावी के साथ ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकियों ने कुछ ऐसे किया दिल्ली में ब्लास्ट

सामने आए कट्टरपंथी डॉक्टरों की टोली के नाम, मौलावी के साथ ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकियों ने कुछ ऐसे किया दिल्ली में ब्लास्ट

by Vinod
November 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस अटैक में 12 लोगों...

Next Post

हरदोई : चाय बनाते हुए घर पर लगी भीषण आग, 2 बच्चों की मौत

MOTOROLA G POWER 5 G जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version