• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Justice Yashwant Verma: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के सरकारी बंगले में आग, नकदी का भंडार बरामद

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग बुझाने के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इमरजेंसी बैठक में उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है।

by Mayank Yadav
March 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
Justice Yashwant Verma
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Justice Yashwant Verma: दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लगने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के दौरान बंगले के एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। घटना के समय Justice Yashwant Verma शहर में नहीं थे और उनके परिवार ने दमकल और पुलिस को बुलाया था। नकदी बरामद होने के बाद मामला शीर्ष स्तर तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इमरजेंसी बैठक में जस्टिस वर्मा को वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की।

सूत्रों के मुताबिक, आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने बंगले के अंदर एक कमरे में नकदी का अंबार देखा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त जांच में बेहिसाब नकदी बरामद होने का आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तत्काल बैठक बुलाई और Justice Yashwant Verma को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर करने का फैसला लिया।

Related posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

March 29, 2025
Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: वर्मा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध तेज, महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी

March 24, 2025

जांच और महाभियोग की मांग

नकदी बरामदगी के बाद न्यायपालिका की छवि को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना है कि केवल ट्रांसफर से न्यायपालिका की साख पर असर पड़ेगा। इस मामले में जस्टिस वर्मा से इस्तीफा मांगने या महाभियोग चलाने की बात उठ रही है। संविधान के मुताबिक, न्यायाधीशों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इन-हाउस प्रक्रिया का प्रावधान है, जिसमें सीजेआई के नेतृत्व में एक समिति जांच करती है।

प्रतिक्रियाएं और सवाल

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरेशी ने इस मामले को शर्मनाक करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या केवल ट्रांसफर ही पर्याप्त सजा है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे को गंभीर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का आह्वान किया।

क्या सिर्फ ट्रांसफर ही सजा?

इस पूरे घटनाक्रम ने न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सिर्फ ट्रांसफर करके जस्टिस वर्मा को बचा लिया जाएगा या फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी? क्या न्याय के मंदिर में बैठने वाले न्यायाधीश कानून से ऊपर हैं? यह सवाल जनता के मन में गूंज रहा है और न्यायपालिका की साख दांव पर लगी है।

अब देखने वाली बात होगी कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और न्यायपालिका की गरिमा को बचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

यहां पढ़ें: सीएससी पोर्टल से परिवहन सेवाओं का लाभ, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

Tags: Justice Yashwant Verma
Share196Tweet123Share49
Previous Post

IPL 2025 Live Streaming: कल से आईपीएल 2025 का होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें मैच

Next Post

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

by Gulshan
March 29, 2025
0

Justice Yashwant Varma : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादले का...

Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: वर्मा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध तेज, महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी

by Mayank Yadav
March 24, 2025
0

Justice Yashwant Verma News: दिल्ली हाईकोर्ट के Justice Yashwant Verma के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपना विरोध तेज...

Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: कोठी में अधजली नोटों की बोरियां.. जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट का खुलासा

by Mayank Yadav
March 23, 2025
0

Justice Yashwant Verma News: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में मिली अधजली नोटों की बोरियों ने...

Next Post
UP politics

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version