Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

Delhi High Court:पति-पत्नी के बीच दखल देना पड़ सकता है भारी,हो जाएगा मुकदमा देना होगा मुआवजा

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि पति-पत्नी के बीच जानबूझकर झगड़ा कराने वाले सास-ससुर या तीसरे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। दोषी पाए जाने पर मुआवजा देना होगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 2, 2025
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi High court ने कहा है कि अगर कोई सास-ससुर या तीसरा व्यक्ति पति-पत्नी के बीच झगड़ा कराता है और इसके कारण विवाह खत्म होने की स्थिति बनती है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति को पीड़ित पक्ष को मुआवजा देना होगा। यह निर्णय वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप को लेकर नए तरीके तय कर सकता है।

कोर्ट के अनुसार, अगर कोई तीसरा पक्ष पति-पत्नी के प्यार या स्नेह को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो प्रभावित पति या पत्नी उनके खिलाफ स्नेह-विमुखता (Alienation of Affection AOA) का मामला दर्ज कर सकते हैं। इस फैसले से पति-पत्नी अब किसी तीसरे व्यक्ति से मुआवजा मांग सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

सास के खिलाफ केस का अधिकार

अब एक महिला अपनी सास के खिलाफ भी केस दर्ज करा सकती है। अगर सास अपने बेटे और बहू के बीच झगड़ा करवाने में दोषी पाई जाती है, तो उसे मुआवजा देना पड़ेगा। वकील ने यह भी बताया कि यह नियम ससुर या किसी अन्य परिवारिक सदस्य पर भी लागू हो सकता है, जो पति-पत्नी के बीच झगड़ा करवाता है।

सास-ससुर और परिवार को चेतावनी

महिला वकील ने सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों को सावधान रहने की सलाह दी है। जो लोग बेटे-बहू या बेटी-दामाद के बीच झगड़ा कराते हैं, उनके खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया जा सकता है। वकील ने कहा कि यह नियम विदेशों में सामान्य है, लेकिन अब भारत में भी अदालतें इसे मान्यता दे रही हैं।

मुकदमे के लिए जरूरी बातें

वकील ने बताया कि केस दर्ज करने के लिए कुछ प्रमुख पहलू साबित करना जरूरी हैं।

जानबूझकर हस्तक्षेप, आपको यह दिखाना होगा कि सास या तीसरे व्यक्ति ने इच्छा पूर्वक वैवाहिक संबंध को नष्ट करने का प्रयास किया।

कार्रवाइयों और विवाह टूटने का संबंध,आप स्पष्ट रूप से दिखाएं कि उनके कार्यों और विवाह टूटने के बीच साफ़ संबंध है।

पूर्व में प्यार मौजूद होना, हस्तक्षेप से पहले पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार और स्नेह होना चाहिए।

सामाजिक और कानूनी असर

यह फैसला पति-पत्नी के बीच वैवाहिक संबंधों में अवैध दखल को रोकने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में मदद करेगा। अब परिवार के सदस्य, खासकर सास-ससुर, को सोच-समझकर व्यवहार करना होगा, अन्यथा उन्हें दीवानी मुकदमे और मुआवजे का सामना करना पड़ सकता है। यह निर्णय वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप को लेकर नया कानूनिक दिशा-निर्देश तय करता है।

Tags: Alienation of Affection IndiaDelhi High Court Marriage Case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP govt dependent recruitment rules

UP Govt ने मृतक आश्रितों की भर्ती नियम में किया बड़ा बदलाव ,जानिए क्या है नया नियम?

rss centenary celebration coin stamp pm modi speech india pride news1india

RSS Centenary Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल से राष्ट्र निर्माण की गौरवगाथा,विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version