Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi में आंधी-बारिश का दौर, अगले तीन दिन अलर्ट; 15 राज्यों में मौसम बदला, जानें ताजा हालात

दिल्ली में मानसून से पहले ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, मौसम
Himachal rain
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather alert: दिल्ली में मानसून के दस्तक देने से पहले ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। सोमवार को दक्षिण दिल्ली में हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी। अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि 27 जून तक मानसून Delhi पहुंच जाएगा, लेकिन इससे पहले ही राजधानी में मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर दिख रहा है।

Delhi में बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक तेज हवाएं

दिल्ली में सोमवार को बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन Delhi में तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि 27 जून तक मानसून दिल्ली में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

RELATED POSTS

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

November 10, 2025

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

November 10, 2025

देशभर में मानसून की रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 से 27 जून के बीच मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी तेज बारिश के आसार हैं।

पहाड़ी राज्यों में सतर्कता, चारधाम यात्रियों को सावधानी की अपील

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। सोमवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

तेज हवाओं का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर बने रहने की उम्मीद है।

PDA प्रेम या अनुशासन? SP ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से सिर्फ 3 विधायकों पर चलाया हंटर, 4 को क्यों दी माफी?

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 1990 के दशक के उत्तरार्ध से लेकर 2008 तक आतंकवाद के क्रूर...

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक व्यस्त और अति-संवेदनशील इलाके, लाल किले के ठीक सामने, सोमवार...

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Next Post
Chandrashekhar Azad

अब कोर्ट में मिलते हैं: नगीना सांसद Chandrashekhar Azad की बढ़ीं मुश्किलें, डॉ. रोहिणी ने महिला आयोग में की शिकायत

Spiritual Remedies, Vastu and Astrology

Harsingar ke Phool खुशबू के साथ-साथ भाग्य बदलने वाला फूल, क्या है इसके चमत्कारी उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version