Delhi Metro Latest Update: DMRC ने दिया बड़ा अपडेट, कहा आज से नॉर्मल स्पीड पर चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है। वहीं लाल किला, राजघाट, आईटीओ और यमुना बाजार से लेकर तमाम इलाकों में अब भी जलभराव की स्थिति लगातार बनी हुई हैं। सारी सड़के जलमग्न हो रखी हैं, काम करने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस वक्त यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के करीब 3 मीटर ऊपर हैं। इस बीच डीएमआरसी ने दिल्ली वासियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। डीएमआरसी की तरफ से एक ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि यमुना पर बने मेट्रों पुलों को पार करते समय मेट्रो ट्रेन की स्पीड कम नहीं होगी। स्पीड से जुड़ा प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेने अब सामान्य गति से चल रही हैं।

आपको बता दें कि दो दिन पहले यमुना नदी का जलस्तर बढ़ाने के मद्देनजर डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन की स्पीड पर नियंत्रण सीमा तय की थी। डीएमआरसी ने कहा था कि यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजरेंगी। हालांकि, सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा सामान्य है।

गौरतलब है कि दिल्ली -एनसीआर में बाढ़ के बाद अब बारिश लोगों की परेशानि बढ़ाएगी। आज राजधानी में भी बारिश हो सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर ही है। राहत की खबर बस यही है कि यमुना का जलस्तर घटने का दौर शुरू है लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों से जल्द पानी खाली होने की कोई उम्मीद नहीं है। आईटीओं बैराज का एक गेट खोल दिया गया है। वहीं NDRF-SDRF समेत आर्मी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद जुटी हैं।

कई इलाकों में अब भी भरा पानी

जान लें कि दिल्ली में उफनती यमुना का जलस्तर घट रहा है. 2 दिन बाद 208 मीटर के नीचे यमुना का जलस्तर है. सिविल लाइंस, लाल किला, राजघाट में अब भी पानी भरा है. देश में आने वाले 5 दिन फिर बादल बरसेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर से लेकर मध्य भारत और पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है.

Exit mobile version