Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi-NCR में आज भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जलभराव की समस्या बढ़ी। यूपी, बिहार, हिमाचल सहित कई राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 24, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain alert: दिल्ली में बुधवार को हुई तेज बारिश ने राजधानी Delhi को भिगो दिया और कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। वहीं, मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) Delhi ने आज यानी गुरुवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। Delhi में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना से लेकर ओडिशा तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं और कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश ने दिल्ली को किया ठंडा, लेकिन परेशानी भी बढ़ी

बुधवार को सुबह से ही Delhi में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ और दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी तरह बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

RELATED POSTS

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

November 10, 2025

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

November 10, 2025

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में भी अलर्ट

हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में भी 24 और 25 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण और मध्य भारत में भी भारी बारिश का दौर

तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और माहे में 24 से 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात और विदर्भ में भी 24 से 28 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी राज्यों पर भी बरसेंगे बादल

बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 24 से 28 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से 26 से 28 जुलाई तक गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

फर्जी एंबेसडर की असलियत: Ghaziabad में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, पीएम-राष्ट्रपति के साथ फोटो दिखाकर करता था ठगी

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 1990 के दशक के उत्तरार्ध से लेकर 2008 तक आतंकवाद के क्रूर...

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक व्यस्त और अति-संवेदनशील इलाके, लाल किले के ठीक सामने, सोमवार...

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Next Post
Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

UP Pilbhit

UP में शहरीकरण की रफ्तार तेज: पंचायत चुनाव से पहले घटेंगी ग्राम पंचायतें, बढ़ेगा शहरों का दायरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version