Delhi News : बाढ़ के पानी से परेशान लोगों के लिए कांग्रेस नेता शफी रहमान ने लगाए हेल्थ कैंप, बाढ़ पीडितों को दी राहत

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग परेशान है। जहाँ एक और बाढ़ की मार यमुना किनारे बसे लोग झेल रहे है। वहीं जगह – जगह पर जलभराव हो रहा है जिस कारण सड़के बंद की गई है। लोगों को जलभराव के कारण अपने घरोॆ को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यमुना के पानी का लेवल ख़तरे के निशान से ऊपर बहे रहा है। वहीं अब कांग्रेस नेता शफी रहमान और इमरान प्रतापगढ़ी की टीम ने लोगों के लिए हेल्थ कैंप और राशन वितरण का बंदोबस्त किया है।

कांग्रेस नेता ने बाढ़ पीडितों को दी राहत

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान है।जिसे लेकर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने और शफी रहमान ने बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए काफी जद्दोजहद की और इलाकों के लोगों के लिए राशन और मुफ्त दवाएं इन सबका इंतजाम कर लोगों को राहत देने का कार्य किया है। पीड़ित लोग कांग्रेस ने को अपने बेटे की तरह चाहते है,और चाहते है की वो उनके इलाके के लिए कुछ बेहतर करे । सफी रहमान वैसे तो कांग्रेस के माइनोरिटी सेल के प्रवक्ता है साथ ही इमरान प्रतापगढ़ी की टीम का एहम हिस्सा भी है।

दिल्ली में लोग गंदगी से है परेशान

दिल्ली में कई जगाहों पर लोग बाढ़ की मार झेल रहे है । जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया था जिस तरह के हालात दिल्ली में देखने को मिले उससे अंदाज़ा लगाया जा सकता था कि दिल्ली में यमुना किनारे बसे लोगों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अब धीरे धीरे पानी कम होने की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के बाद लोगों के घरों में घुसे पानी की वजह से लोगों के घरों का सामान और खाने पीने का समान ख़राब हो चुका है जिससे लोग मदद की गुहार लगा रहे है। बाढ़ के साथ ही लोगों को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहै है,जिससे डेंगू ,आई फ्लू जैसी बीमारी फैल रही है।

Exit mobile version