Delhi Tilak Nagar Crime: लड़की के सीने पर वार, पड़ोसी की करामात, अब दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल

दिल्ली में लगातार वारदातों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा हैं। एक बार फिर दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, बता दें की दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की के सीने और पेट पर चाकू से बेरहमी से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का पड़ोसी है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए है लिखा है, ”अब ऐसी खबरों से मन घबरा जाता है। मां भारती का भी मान घटता है। वहीं कुछ यूजर्स आरोपी का नाम पूछ रहे हैं।

मार्च में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या

इस साल मार्च के महीने में भी दिल्ली से एक लड़की को चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया था। दिल्ली के बवाना इलाके में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदकर लड़की की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि शादी के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी पेशे से ड्राइवर था।

फरवरी में लड़की पर हथौड़े से हुआ वार

इस साल 20 फरवरी को भी दिल्ली के बेगमपुर में 17 साल की लड़की की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी। हिंदू लड़की की हत्या करने वाले लईक खान को हरदोई जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 फरवरी की शाम पड़ोस में रहने वाला लईक खान जबरदस्ती लड़की के घर में घुसा और उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके फरार हो गया। मृतक नाबालिग लड़की पर आरोपी लईक खान शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की और उसका परिवार इसके खिलाफ थे। आरोपी लईक खान एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी की लड़की और उसका परिवार से जान पहचान थी।

अब ऐसे में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। दिल्ली में बढ़ते आए दिन अपरोधों का दौर जारी हैं , कब लगेगी अपराधीयों पर लगाम ।

Exit mobile version