Delhi Rape: दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में महिला के साथ दुष्कर्म, पहले दांत तोडा फिर किया रेप

दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला कर्मचारी से उसके परिचित युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर रेप किया। जिस तरह से लगातार दिल्ली पुलिस दावा करती है कि महिलाएं, लड़कियां अब दिल्ली में सुरक्षित है पर सच तो यह है कि महिलाएं देश की राजधानी में आज भी सुरक्षित नही है।

बता दें कि दिल्ली में हैवानों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो जब चाहें आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आते। ताजा मामला दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में रेप की घटना से जुड़ा है। इस मामले में एक महिला कर्मचारी से उसके परिचित युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर रेप किया।

वहीं इससे पहले युवक ने महिला पर जानलेवा हमला बोल कर उसके दांत तोड़ दिए और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। युवक पर आरोप है कि उसने पहले महिला के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से हमला बोलकर उसके दांत तोड़ दिए। .युवक के इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपी ने अचेत अवस्था में महिला के साथ दुष्कर्म कीू वारदात को अंजाम दिया। रेप की घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version