Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

Delhi: खतरे के निशान से 205.33 मीटर ऊपर बह रही यमुना, सड़क किनारे रहने पर मजबूर हुए लोग

Web Desk by Web Desk
August 18, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

यहां के हालात ऐसे हैं कि दिल्ली के निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र के आसपास लोगों ने अपना डेरा जमा लिया है. इससे प्रभावित एक निवासी ने बताया कि हम जहां रहते थे वहां पानी चार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया.

RELATED POSTS

Delhi News

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री सफर!

November 2, 2025
Delhi News

Delhi News : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पैदर चल रहे लोगों को मारी टक्कर, एक परीवार में हुई 2 की गई जान

November 2, 2025

निवासी ने आगे कहा कि, हमें किसी ने नहीं बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है. मैं एक नर्सरी में काम करता हूं, जहां भारी नुकसान हुआ है. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद करीब चार बजे नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई.

जिसके बाद अधिकारियों को निचले इलाकों से करीब 7,000 लोगों को निकालना पड़ा. जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार करती है, तो बाढ़ की चेतावनी घोषित की जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है.

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की अपील

राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, सभी से मेरी अपील कि नदी के किनारों की तरफ जाने से बचें. हमने यमुना के पास रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. सरकार और प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें – Delhi Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tags: CM arvind kejariwalDELHI GOVERNMENTdelhi newsyamuna river
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Delhi News

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री सफर!

by Gulshan
November 2, 2025

Delhi News :  दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई पहल की शुरुआत की...

Delhi News

Delhi News : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पैदर चल रहे लोगों को मारी टक्कर, एक परीवार में हुई 2 की गई जान

by Gulshan
November 2, 2025

Delhi News : उत्तर प्रदेश के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।...

Delhi News

जरूरी दवाओं की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख! RML अस्पताल से तलब की रिपोर्ट

by Gulshan
November 2, 2025

Delhi News : दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में इलाज और जांच संबंधी सुविधाओं की...

Delhi Metro

Delhi News : फेल हुआ आर्टिफिशयल रेन का दाव, अब सच्ची बारिश ने जगाई उम्मीद की किरण, जल्द गिरेगा AQI !

by Gulshan
October 30, 2025

Delhi News : दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार (30 अक्टूबर) दोपहर 2 बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे...

Delhi Viral Video

Delhi Viral Video : हवाई अड्डे पर खड़ी बस बनी आग का गोला, कुछ ही दूर खड़ा था विमान…

by Gulshan
October 28, 2025

Delhi Viral Video : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 (T3) पर मंगलवार, 28 अक्टूबर को एअर...

Next Post

जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में, जिसे देख कांप उठते थे लोग

मंत्री लेसी सिंह को 'हत्यारन' बताने वाली बीमा भारती पर भड़के CM नीतीश कुमार, बीमा को दी ये चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version