Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi में येलो अलर्ट: यूपी से एमपी तक बरसेंगे बादल, इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी है और कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यूपी, एमपी, बिहार समेत देश के 10 राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 8, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather alert: देशभर में सक्रिय मानसून ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज Delhi में येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। यूपी, एमपी और बिहार समेत कई राज्यों में भी बादल बरसने को तैयार हैं। कहीं बारिश तेज होगी तो कहीं मानसून कमजोर दिखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 10 प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल और किन इलाकों में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

Delhi में जारी येलो अलर्ट, 13 जुलाई तक बारिश का अनुमान

राजधानी Delhi में रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने आज फिर येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे, आंधी चल सकती है और हल्की से मध्यम बारिश होगी। बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि 13 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

RELATED POSTS

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

November 13, 2025

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन आज कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी और ललितपुर में जोरदार बारिश की संभावना है। हालांकि 11 जुलाई के बाद बारिश का यह दौर भी थम सकता है।

बिहार में बारिश का ड्राई स्पेल शुरू

बिहार में मानसून की शुरुआत सुस्त रही है और अब वहां ‘ड्राई स्पेल’ यानी बारिश का लंबा अंतराल शुरू हो चुका है। हालांकि, पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में आज मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सूखा दौर कितने दिन चलेगा, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है।

इन 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा

आज जिन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, उनमें छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं। इसके अलावा असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। झारखंड, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बादल बरसने की संभावना है।

देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। दिल्ली, यूपी और एमपी जैसे प्रमुख राज्यों में जहां बारिश से गर्मी में राहत मिली है, वहीं बिहार जैसे राज्यों में सूखा पड़ने की स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में मौसम और बदल सकता है, इसलिए मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी होगा।

स्कूलों के मर्जर के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज, योगी सरकार को मिली बड़ी राहत
Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

by Mayank Yadav
November 11, 2025

Delhi car bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए हृदयविदारक कार धमाके का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर...

Next Post

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

Gopal Khemka

पटना में खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर गिरफ्तार, सप्लायर एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version