Site icon News1India

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश, एक रात में चाकूबाजी की 3 घटना से मची सनसनी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ते जा रहे हैं कि बदमाशों में पुलिस का कोई डर भी नहीं सता रहा। बदमाश आए दिन खुल आम हत्या, चोरी, डकैती, लूट, छेड़खानी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रह जाती है। बता दें कि यह ताजा मामला दिल्ली के थाना वेलकम इलाके का है, जहां एक ही रात में तीन शातिर बदमाशों ने लूट के इरादे से एक के बाद एक तीन अलग-अलग लोगों पर हमला किया। इतना ही नहीं बदमाशों ने तीन लोगों को चाकू भी मारा। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि दो लोगों ने किसी तरह छत में छिपकर या अंधेरा का फायदा उठाकर अपनी जान बचाई।

जानिए आरोपियों ने कैसे दिया वारदातों को अंजाम

बता दें कि दिल्ली पूलिस को लूट और चाकूबाजी की पहली कॉल रात के 11:33 पर मिली, जबकि दूसरी कॉल 12:30 पर और तीसरी कॉल 1:02 पर मिली। बदमाशों ने पहला शिकार शेर मोहम्मद को बनाया, बदमाशों ने उसे चाकूमारा, लेकिन वह एक घर के अंदर छिप गया और उससे लूट नहीं हो पाई। इसी मामले के ठीक एक घंटे बाद दूसरी घटना कॉलोनी के मकान नंबर 569 की है जहां बदमाशों ने गुफरान के पीठ में चाकू मारा, और उसका मोबाइल छीन लिया, हमले में गुफरान की मौत हो गई। बदमाशों का तीसरा शिकार बना शारिक। बदमाशों ने शारिक के गले में चाकू मारा लेकिन शारिक इसके बावजूद एक घर में घुस गया और अपनी जान बचा ली।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं इस पुरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों ने बताया है कि कपिल, सोहेल और समीर नामक बदमाशों ने कुछ लोगों को लूटने का फैसला किया। उन्होंने हाल ही में हल्लीमारान इलाके से बड़े चाकू खरीदे थे। इस चाकू से सभी तीन लोगों को चाकू मारकर लूटने की कोशिश की। इनका कहना था कि तीनों में से केवल एक को ही लूटने में सफल रहे। तीनों लड़के इलाके के जाने-माने बदमाश है. इनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इनके तीसरे साथी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी पहचान समीर उल्ला के रूप में हुई है। वह फरार है जबकि कपिल और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version