Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, 24 लाख

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, 24 लाख कैश और 2 हथियार ACB को बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को गुजरात चुनाव से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभी कई और विधायक गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया। कोर्ट के बार-बार पूछने पर भी ये कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पा रहे। फिर मनीष सिसोदिया के घर रेड की, कुछ नहीं मिला। अब अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया है, अभी और भी कई विधायकों को गिरफ्तार करेंगे। गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ बहुत ज्यादा हो रही है।”

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ से जोड़ते हुए ‘आप’ नेताओं को तोड़ने का प्रयास बताया। वहीं, एसीबी ACB ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शुक्रवार को विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया। दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए तलब किया था। इसी दौरान अमानतुल्लाह और उनके करीबियों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। छापे के दौरान नकदी और अवैध हथियार बरामद किया गया है।

एसीबी ने इसके बाद देर रात अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। अमानतुल्लाह के दो करीबियों से अब तक कुल 24 लाख कैश और 2 हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

Exit mobile version