Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ब्रेकअप से नाराज सुखविंदर ने गर्लफ्रेंड पर 6 बार चाकू से किया वार

Delhi: ब्रेकअप से नाराज सुखविंदर ने गर्लफ्रेंड पर 6 बार चाकू से किया वार, धोखे से गली में बुलाया और फिर…

दिल्ली में लड़की की चाकू गोद कर हत्या। ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। लड़की को घायल हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। घटना कि पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।

ब्रेकअप से नाराज था युवक

दिल्ली में लगातार हत्या की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही।अभी अंजली कंझावला हिट एंड रन केस से लोग उभर ही रहें थे कि दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना और सामने आई है। जहां सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की की चाकू गोद कर हत्या कर दी। युवक ने पीड़िता पर चाकू से 6 वार किए। जिसके बाद यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही

बता दें की, पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। 5 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी जिसका नाम सुखविंदर बताया जा रहा उससे हुई थी। लड़की के परिवार को उन दोनो का रिश्ता मंजूर नहीं था, इस वजह से लड़की ने सुखविंदर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। जिसके चलते उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। आखिर वह जानना चाहता था कि लड़की ने उससे ब्रेकअप क्यों किया? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

अंबाला से पकड़ा गया आरोपी

चाकू से कई बार हमला किए जाने के बाद पीड़िता घायल हो गई और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया । जहां उसका इलाज जारी है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

Exit mobile version