Site icon News1India

दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों के बैग में सांप, छिपकलियां और कीड़े! जांच अधिकारी भी रह गए हैरान

Delhi IGI Airport

Delhi IGI Airport : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन भारतीय नागरिकों के पास से विदेशी और दुर्लभ प्रजातियों के जीव बरामद हुए हैं।

बैग की तलाशी में मिले दुर्लभ जीव

कस्टम विभाग को यह जानकारी मिली थी कि 22 और 23 फरवरी की रात बैंकॉक से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI 303 में तीन यात्री दुर्लभ प्रजातियों के जीवों को तस्करी करके भारत ला रहे हैं। इसके बाद कस्टम विभाग ने इन यात्रियों के बैग की तलाशी ली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए।

जीवों की दुर्लभ प्रजातियां बरामद

इन यात्रियों के बैग से सांप, छिपकलियों, मकड़ियों और कीड़ों की दुर्लभ और विलुप्त होती प्रजातियों के कई डिब्बे बरामद हुए। जब्त किए गए जीवों में शामिल थे:

सांप:
• कॉर्न स्नेक – 5
• मिल्क स्नेक – 8
• बॉल पाइथन – 9

छिपकलियां:
• बीयर्डेड ड्रैगन – 4
• क्रेस्टेड गेको – 7
• कैमरून ड्वार्फ गेको – 11
• अन्य गेको – 1

अन्य जीव:
• मिलिपीड – 14
• मकड़ी – 1

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने 119वें एपिसोड में ISRO से लेकर नारी शक्ति और AI तक, जानें सबकुछ

अवैध तस्करी की कोशिश को नाकाम किया

यह पहला मामला नहीं है जब दिल्ली एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का प्रयास किया गया हो। पहले भी कई बार इस तरह के दुर्लभ और विलुप्त प्रजातियों के जीवों को भारत में अवैध तरीके से लाने की कोशिश की गई है। इस बार कस्टम विभाग की सतर्कता के कारण इन जीवों को बचा लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब जब्त किए गए जीवों को वन्यजीव और पर्यावरण प्राधिकरण को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version