Site icon News1India

IndiGo का बड़ा ऐलान दिल्ली से देवघर के लिए भरी जायेगी उड़ाने, बुकिंग हुई शुरू

IndiGo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार 12 जुलाई को देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इसी के साथ देश में सस्ती उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली IndiGo एयरलाइंस ने देवघर के लिए अपनी फ्लाइट की भी घोषणा कर दी है. इंडिगो ने दिल्ली से देवघर के लिए उड़ान सेवा की घोषणा की है, जो 30 जुलाई से शुरू होने जा रही है. इसी के साथ आज से ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.

बता दें कि इंडिगो इससे पहले कोलकाता-देवघर रूट पर फ्लाइट की घोषणा कर चुका है और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है. देवघर से उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इंडिगो देश की पहली विमान कंपनी है. इंडिगो ने आधिकारिक बयान में कहा, देवघर के हवाई मार्ग से जुड़ते ही झारखंड और आसपास के इलाकों के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. 

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि देवघर की उड़ान सेवाओं के लिए आज से टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ ही वहां 16 हजार, 800 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी है.

विकास योजनाओं के उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री ने देवघर में मौजूद जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज कई योजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी गई. यह योजनाएं झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को एक बड़ा प्रोत्साहन देने जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम पिछले आठ वर्षों में राज्यों के विकास से ही राष्ट्र का विकास होता है, सोच के साथ काम कर रहे हैं. पिछले आठ वर्षों में हमने छारखंड को हाईवे, रेलवे, एयरवे और वाटरवे से जोड़ने के लिए हर संभव कोशिश की है.

Exit mobile version