Site icon News1India

By-election 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख ऐलान , 5 सिंतबर को होगा मतदान 8 सिंतबर को आएंगे नतीजे

LIVE UP Lok Sabha Election 2024

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव को लेकर तारीखो का ऐलान कर दिया गया है। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने मंगलवार को की है। अब ऐसे में 5 सितंबर मतदान होगा 8 सितंबर को मतगणना होगी। 7 विधानसभा सीटो सीयासत भी तेज हो गयी है। 7 सीटों में त्रिपुरा में 2 सीटों और केरल, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे.

केरल की सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। जबकि चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे. उन्होंने 50 वर्षों से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। वहीं झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट मौजूदा विधानसभा सदस्य बिष्णु पदा रे की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी वही उत्तराखंड की बागेश्वर सीट मौजूदा विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई थी. जबकि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट सपा के दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हो गई थी.

Exit mobile version