Site icon News1India

Delhi के मुंडका में हुए हादसे को लेकर CM Kejriwal ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान

Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास 3 मंजिला बिल्डिंग में हुए हादसे को लेकर दिल्ली की सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है. बता दें की इमारत में लगी भीषण आग में हुई मौत के परिजनों के लिए आर्थ‍िक रूप से 10-10 लाख रुपये की मदद देने का एलान कि‍या है.

मनीष सिसोदिया संग केजरीवाल पहुंचे घटनास्थल पर

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शनिवार सुबह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ घटनास्‍थल पहुंचे और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया.

केजरीवाल ने किया ऐलान

सीएम केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि- ‘मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे’. सीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और कहा कि- ‘जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को बख्शा नहीं जाएगा’. 

क्या है पूरा मामला ?

दिल्ली के मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात को एक इमारत में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, ये इमारत 4 मंजिला है जिसका उपयोग व्यावसायिक रूप से कंपनियों को कार्यालय स्थान प्रदान करने के लिए किया जाता है. 

घटना में अब तक 27 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 29 लोग अब भी लापता हैं. इसके अलावा, पुलिस ने इस पूरे मामले में एफआईआर आईपीसी 304 (गैर इरादतन हत्या, हत्या की श्रेणी में नहीं आती), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 120 (कैद के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके अलावा, कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, बिल्डिंग का मलिक अभी भी फरार है. 

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version