Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Swati Maliwal Dragged By Car: AIIMS के सामने कार ड्राइवर ने DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को 15-20 मीटर तक घसीटा, मामला हुआ दर्ज, जानें पूरी वारदात

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 19, 2023
in एडिटर चॉइस, दिल्ली, विशेष
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि स्वाति मालीवाल को एक कार ने 10–15 मीटर तक घसीटा है। घटना आज सुबह 3:11 बजे की बताई जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्रॅाइवर ने मालीवाल को कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने बताया कि एम्स के गेट नंबर दो के सामने ड्राइवर हरीश चंद्र की कार की खिड़की में स्वाति मालीवाल का हाथ फंस गया। इस बीच, कार ड्राइवर कांच कि खिड़की को खींच लिया, जब मालीवाल उसे फटकार लगा रही थीं।

महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए– स्वाति मालीवाल

वहीं मामले पर स्वाति मालीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट किया, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए। ‘पुलिस के मुताबिक, हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है। घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल उसी जगह फुटपाथ पर अपनी टीम के साथ खड़ी थीं।

RELATED NEWS

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

February 23, 2026
Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

November 30, 2025

बता दें कि स्वाति मालीवाल लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दें लेकर मुखर रहती हैं। कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित विभाग को उनके कार्यलय से बगैर देरी नोटिस भेजा जाता है। हाल ही में क्रिकेटरों की बेटियों को लेकर सोशल मीडिया में आई आपत्तिजनक टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए मालीवाल ने दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा था। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों से भी मालीवाल ने सहानुभूति जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब मालीवाल के साथ एम्स के बाहर घटी कथित घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं.

Tags: "DCW chief Swati MaliwalAIIMSDCWdelhi policelatest breaking newslatest news in hindiSwati MaliwalSwati Maliwal dragged by car
Share198Tweet124Share50
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

by SYED BUSHRA
February 23, 2026

A I Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के एक...

Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Delhi Police ISI terrorist arrested: आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
November 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

11 वर्षीय लड़की का शव मिला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली : कर्ज़ वसूली को आए व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची की ले ली जान

by Kanan Verma
November 23, 2025

11 साल की बच्ची की हत्या : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक 11...

एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क

Pakistan’s ISI से जुड़े ड्रोन हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में चार गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 22, 2025

दिल्ली पुलिस (Crime Branch) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी...

Next Post

Aligarh News: बुर्का पहनकर कॉलेज आने पर छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, जमकर हुआ बवाल, जमीर उल्लाह खान ने दिया विवादित बयान

Delhi: पश्चिम विहार इलाके में दीवार पर लिखे 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे, पुलिस मामले की जांच में जुटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist