Delhi AQI: भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खराब पर पहुंच गया है जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध नजर आ रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली AQI कई इलाकों मे हुई खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के आनंद विहार समेत कई इलाकों मे AQI 400 के पार चला गया है, जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बताते है दिल्ली के कई इलाकों का हाल।
दिल्ली में AQI 400 पार
- अलीपुर 386
- बुराड़ी314
- मथुरारोड 304
- द्वारिका395
- जहांगीरपुरी 412
- ITO 350
- लोधीरोड 346
- मुंडका404
- आनंदविहार 432
- अशोकविहार 408
- बवाना406
- IGI एयरपोर्ट371
- रोहिणी 406
- विवेक विहार 418
- वज़ीरपुर 411
- नजफगढ़ 370
- आर के पुरम 392
- ओखला 388
- पटपड़गंज 400
- पंजाबी बाग 404
समझें एक्यूआई का गणित
हवा को मापने के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी की एक्यूआई का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि 0 से लेकर 50 के बीच मे एक्यूआई अच्छा होता है, 51 से 100 के बीच को ‘ठीक ठाक, 101 से 200 के बीच को मीडीअम होता है, 201 से 300 के बीच खराब होता है, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 से 450 के बीच बेहद गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बहुत ज्यादा गंभीर’ होता है।
#WATCH | The Air Quality Index (AQI) across Delhi dips into the 'Very Poor' category in several areas as per the Central Pollution Control Board (CPCB).
AQI in JLN is at 354.
(Visuals from India Gate and Tilak Marg) pic.twitter.com/Phop0vKPLT
— ANI (@ANI) November 4, 2024
जानें दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस था, यह मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा हो सकता है।