चुनाव प्रचार के बीच भाजपा ने बुलाई उम्मीदवारों की अहम बैठक, जीत के लिए इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। दिल्ली में इस बार का चुनाव मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। दिल्ली में इस बार का चुनाव मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की है। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में भाजपा ने अपने सभी चुनावी उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं इस बैठक के पीछे की वजह।

क्या है बैठक की रणनीति?

सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को इस बैठक के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के प्रभारी विजयंत पांडा भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े: BJP Election Manifesto: बुजुर्गों को 30 हजार पेंशन, गर्भवती महिलाओं को 21 हज़ार… दिल्ली चुनाव में BJP के बड़े वादे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार रणनीति (Delhi Assembly Election) पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भाजपा नेता उम्मीदवारों के साथ चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कब है दिल्ली में चुनाव? 

चुनाव आयोग ने मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा। आयोग के अनुसार, वोटिंग 5 फरवरी 2025 को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version