Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi election2025 : किसकी बनेगी सरकार कौन मारेगा बाज़ी ,शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान बीजेपी को बढ़त दे रहे हैं, जबकि ‘आप’ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है।अब नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 8, 2025
in दिल्ली
Delhi assembly election results 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi assembly elections 2025 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग 8 फरवरी को 70 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मतगणना का काम शुरू हो चुका है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है और 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 27 सीटों पर आगे चल रही है।

RELATED POSTS

Delhi News: दिल्ली में काउंटिंग के दौरान सुरक्षा अलर्ट, प्रशांत विहार में ब्लैक बॉक्स की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

Delhi News: दिल्ली में काउंटिंग के दौरान सुरक्षा अलर्ट, प्रशांत विहार में ब्लैक बॉक्स की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

February 8, 2025
Lok Sabha Election Result Amethi

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, CCTV की निगरानी, देश की हॉट सीट Amethi में काउंटिंग को लेकर कड़े इंतजाम

June 3, 2024

भाजपा की शिखा राय, कांग्रेस की अलका लांबा, आम आदमी पार्टी के मनीष सिसौदिया और सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रत्याशियों को मतगणना से पहले विभिन्न मंदिरों में प्रार्थना करते हुए देखा गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ फरवरी, आज शनिवार की सुबह से चल रही है। मतदान पांच फरवरी को हुआ था और इस बार लोगों में चुनाव को लेकर काफी चर्चा रही। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत पहले से कम रहा।

ज़्यादातर एग्ज़िट पोल बीजेपी को बड़ी जीत का अनुमान दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, नतीजे क्या होंगे, यह तो आखिरी वोट गिनने के बाद ही साफ होगा।

मतदान प्रतिशत में गिरावट क्यों आई

इस बार सिर्फ 60.4% लोगों ने वोट डाले। 2013 में 66% वोटिंग हुई थी, 2015 में 67% और 2020 में 63%। यानी धीरे-धीरे वोटिंग कम होती जा रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में चुनाव को लेकर जोश थोड़ा कम हुआ है।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 12 आरक्षित हैं और बाकी 58 सामान्य सीटें हैं। यहां 1.55 करोड़ वोटर हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिलाएं शामिल हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या करीब दो लाख है।

कांग्रेस और ‘आप’ अब आमने सामने

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं। एग्ज़िट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस इस बार कुछ सीटें जीत सकती है, लेकिन बड़ी वापसी के आसार नहीं दिख रहे।

चुनाव से पहले आतिशी को आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया। वहीं, अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाकर अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे थे।

2013 से अब तक की कहानी

2013 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और 70 में से 28 सीटें जीत लीं। बीजेपी 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ 8 सीटें ही जीत पाई।

2015 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की और 67 सीटों पर कब्जा जमाया। बीजेपी केवल 3 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

2020 में ‘आप’ ने फिर से दमदार वापसी की और 60 से ज्यादा सीटें जीत लीं। बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं, लेकिन उसका वोट शेयर 30% से ज्यादा बना रहा। कांग्रेस की हालत और खराब हो गई और उसे एक भी सीट नहीं मिली।

लोकसभा में बीजेपी की बादशाहत बरकरार

2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी ने जीतीं। 2024 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन फिर भी बीजेपी ने बाज़ी मार ली।

हालांकि, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और ‘आप’ के रास्ते अलग हो गए। केजरीवाल ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस और ‘आप’ ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, या इस बार बीजेपी सरकार बनाएगी?

Tags: bjp vs aapelection resultselhi elections
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi News: दिल्ली में काउंटिंग के दौरान सुरक्षा अलर्ट, प्रशांत विहार में ब्लैक बॉक्स की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

Delhi News: दिल्ली में काउंटिंग के दौरान सुरक्षा अलर्ट, प्रशांत विहार में ब्लैक बॉक्स की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

by Ahmed Naseem
February 8, 2025

Delhi News: आज दिल्ली में इलेक्शन का रिजल्ट का दिन था हर तरफ कड़ी सिक्युरिटी नजर आ रही थी इसी...

Lok Sabha Election Result Amethi

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, CCTV की निगरानी, देश की हॉट सीट Amethi में काउंटिंग को लेकर कड़े इंतजाम

by Rajni Thakur
June 3, 2024

Lok Sabha Election Result: कल 4 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने वाला है। देश की...

lok sabha elections 2024 162-candidates-are-in-the-fray-for-14-lok-sabha-elections-2024-seats-of-up-the-credibility-of-these-veterans-is-at-stake

Lok Sabha Elections: आम चुनाव में वोटर्स का ‘चमत्कार’, बनाया 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड

by Rajni Thakur
June 3, 2024

Lok Sabha Elections 2024 Results: 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय मतदाताओं ने कमाल का प्रदर्शन किया है। दरअसल, इस...

PSU & Modi

PSU & Modi: मोदी का चमत्कारी प्रभाव? निवेशकों ने लाखों करोड़ रुपये की बनाई संपत्ति, मोदी ने पीएसयू शेयरों को कैसे किया प्रभावित ?

by Mayank Yadav
June 3, 2024

PSU & Modi:  रक्षा पीएसयू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'आत्मनिर्भर भारत' योजना के प्रमुख लाभार्थियों में से हैं, (PSU &...

चुनाव

Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव जीतकर आए बीजेपी के सभी सांसदों ने दिया पार्टी को सौंपा इस्तीफ़ा, राज्यों में मिल सकते हैं बड़े पद

by Saurabh Chaturvedi
December 6, 2023

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सभी भाजपा के संसद सदस्यों...

Next Post
Milkipur by-election result 2025

Milkipur By-Election 2025 बीजेपी ने बनाई बढ़त क्या करेगी बड़ा उलटफेर, योगी और अखिलेश की नाक का सवाल

Kanpur gold rate today 2025

Gold Rate : सोने की कीमत घटी, चांदी के दाम बढ़े ,गोल्ड के रेट में उतार चढ़ाव,कैसे जाने आज का भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version