Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सावधान! दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 दिन तक मूसलधार बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 15, 2025
in Breaking, Latest News, दिल्ली
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain alert: दिल्ली में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जहां एक तरफ तेज धूप के बाद अचानक घने बादलों ने अंधेरा कर दिया, वहीं शाम होते-होते तेज बारिश ने राजधानी को भिगो दिया। मौसम विभाग ने अब Delhi के लिए अगले छह दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई राज्यों में भी मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ से लेकर केरल, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी बादल जमकर बरस सकते हैं। लोगों को सतर्क रहने और जलभराव से निपटने की सलाह दी गई है।

Delhi में बारिश बनी राहत भी, परेशानी भी

सोमवार को राजधानी दिल्ली में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश ने दस्तक दे दी। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव से लोगों को खासी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से आगामी छह दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

RELATED POSTS

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

November 13, 2025

उत्तर भारत में बादल जमकर बरसेंगे

Delhi के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 15 से 20 जुलाई के बीच इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी बारिश का कहर

पूर्वी भारत में भी बारिश का रुख तेज हो चला है। मौसम विभाग ने 15 से 18 जुलाई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिहार में तो बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। गरज और बिजली के साथ इन क्षेत्रों में बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत भी होगा प्रभावित

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर तेज बना हुआ है। 15 और 16 जुलाई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण भारत में कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक ये इलाके भी बारिश से प्रभावित रहेंगे।

सावधानी ही सुरक्षा

देश के अधिकांश हिस्सों में जारी बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासतौर पर निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

IND vs ENG: मैकुलम ने किया ‘टोटका’ और स्टोक्स ने पढ़ा मंत्र, फिर कुछ ऐसे इंग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारा भारत

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

by Mayank Yadav
November 11, 2025

Delhi car bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए हृदयविदारक कार धमाके का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर...

Next Post
Prateek Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव से करोड़ों की ठगी, पॉक्सो केस में फंसाने की धमकी भी दी

Ghaziabad

Ghaziabad में विकास का नया अध्याय: GDA का मास्टर प्लान तैयार, जोन अब सेक्टरों में होंगे विभाजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version