Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

दिल्ली की मुख्यमंत्री व उनके मंत्री यमुना घाट पर साफ-सफाई का जायजा लेंगे। अपने इस कदम के साथ ही दिल्ली की नई सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं।

Manish Pandey by Manish Pandey
February 20, 2025
in Breaking, Latest News, दिल्ली
Rekha Gupta Delhi New CM

Image Credit: IANS

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। भाजपा नेता और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट दिल्ली में यमुना नदी के घाट पर जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री व उनके मंत्री यमुना घाट पर साफ-सफाई का जायजा लेंगे। अपने इस कदम के साथ ही दिल्ली की नई सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। लेकिन आप सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर सकी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा बना था। अब दिल्ली की नई सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है।

RELATED POSTS

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

August 20, 2025
Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

August 20, 2025

वहीं, मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात करें तो यह कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे, वहीं लोग भी इसमें शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता व मतदाता इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में काफी बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं व आम जनता की भागीदारी देखने को मिलेगी। शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में 3 मंच बनाए गए हैं।

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता के एक-एक पैसे का हिसाब होगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा है, उसे पूरा करेंगे। हम दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर काम करेंगे। जनता की पाई-पाई का हिसाब होगा।

वहीं, दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कपिल मिश्रा का कहना है कि वे सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेंगे। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता देश भर में भाजपा की अकेली महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा की ओर से दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज दिल्ली में मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रहीं रेखा गुप्ता एक प्रमुख छात्र नेता रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है। उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई की है। वह दिल्ली में ही कई बार पार्षद रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

Tags: delhi Cmrekha gupta
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

by Gulshan
August 20, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम...

Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

by Mayank Yadav
August 20, 2025

CM Rekha Gupta attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हो रही साप्ताहिक जन सुनवाई के...

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, रेल मंत्री के सामने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की सिफारिश

by Gulshan
July 2, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन...

Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

by Akhand Pratap Singh
May 30, 2025

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के 'शीशमहल' बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना...

Rekha Gupta

IAS कौशल राज शर्मा बने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नए सचिव, योगी सरकार से आदेश जारी!

by Gulshan
May 6, 2025

Rekha Gupta : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कौशल राज शर्मा को अब राजधानी दिल्ली बुला लिया गया है।...

Next Post
Parvesh Verma

परवेश वर्मा बने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को दी थी मात

UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version