Rekha Gupta Swearing in Ceremony Live: रेखा गुप्ता ने संभाली दिल्ली की कमान, प्रवेश वर्मा के साथ 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ

दिल्ली की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Rekha Gupta

Rekha Gupta Swearing in Ceremony Live: रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज को उप-राज्यपाल विनय सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद, आज शाम दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

रेखा गुप्ता को बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया था। यह दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद सरकार बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि है। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई है।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

शालीमार बाग से 29,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाली रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। वर्तमान में, वह ममता बनर्जी के साथ भारत की दो महिला मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

प्रवेश वर्मा बने कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद ‘जायंट किलर’ के रूप में चर्चित प्रवेश वर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हालांकि, उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा, यह पार्टी आलाकमान द्वारा बाद में तय किया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह पार्टी के फैसले से संतुष्ट हैं और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

इसके अलावा, मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रविंद्र इंद्राज (बवाना-एससी), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज सिंह (विकासपुरी) भी रेखा गुप्ता की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था, जहां से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं।

सुरक्षा में बढ़ोतरी

शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई थी। आयोजन स्थल के आसपास 25,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था, जिसमें स्वाट टीम, स्नाइपर्स और कमांडो जैसे विशेष बल भी शामिल थे।

जानिए रेखा गुप्ता को क्यों बनाया गया दिल्ली का ‘कप्तान’… बड़ा दिलचस्प है लेडी सीएम का सियासी सफरनामा

Rekha Gupta Swearing in Ceremony Live Update:

Swearing in Live: गोवा के मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का व्यापक विकास होगा।

Swearing in Live: हम टीम मोदी के रूप में काम करेंगे – रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने में व्यतीत होगा। उन्होंने जोर दिया कि सभी विधायक ‘टीम मोदी’ के रूप में मिलकर काम करेंगे।

Swearing in Live: मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को बताया उत्कृष्ट कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे और रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां संसद में महिला सांसदों को 33% आरक्षण दे रहे हैं, वहीं दिल्ली की कमान भी एक महिला को सौंपी गई है। उन्होंने रेखा गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनमें काम करने और नतीजे देने की क्षमता है।

Swearing in Live: धीरेंद्र शास्त्री ने दी शुभकामनाएं, यमुना सफाई पर दिया जोर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबसे पहले यमुना नदी और रिहायशी इलाकों की सफाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली को सुरक्षित बनाने की जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार होनी चाहिए, जहां लोग डर से नहीं, बल्कि भावनाओं के साथ जी सकें।

Swearing in Live: सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक सक्षम नेता मिला है और सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता के परिवार में जश्न का माहौल

रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर जश्न का माहौल है, परिजनों और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता के पति बोले – पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बावजूद रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया गया, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने दिल्ली की भलाई के लिए हर संभव बेहतर काम करने का संकल्प लिया।

Swearing in Live: शपथ ग्रहण के बाद बोले प्रवेश वर्मा

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

Swearing in Live: दिल्ली के लिए खुशी का मौका – हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण पर कहा कि यह दिल्लीवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनी है, जो राजधानी के विकास के लिए काम करेगी।

Swearing in Live: स्वाति मालीवाल ने रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है और आशा जताई कि वह उन अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी।

Swearing in Live: नायब सिंह सैनी बोले – ‘अब दिल्ली भी तेजी से बढ़ेगी’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है और अब दिल्ली भी इस रफ्तार में पीछे नहीं रहेगी।

Swearing in Live: रविंद्र सिंह नेगी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

बीजेपी नेता रविंद्र सिंह नेगी ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 27 साल के लंबे संघर्ष के बाद यह बदलाव आया है। उन्होंने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला मुख्यमंत्री बनाकर माताओं और बहनों का सम्मान बढ़ाया है।

Swearing in Live: ‘दिल्ली में अच्छा काम जारी रहे’ – मनोज झा

RJD नेता मनोज कुमार झा ने रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के सभी वादे जमीनी स्तर पर पूरे हों। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बेहतर कार्य हो रहे थे, वे बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे।

Swearing in Live: NDA बैठक में जुटने लगे मंत्री

NDA की बैठक के लिए मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रफुल पटेल, विष्णु देव साय, नायब सैनी के साथ प्रमोद सावंत और रेखा गुप्ता भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।

Swearing in Live: दिल्लीवासियों के हर सपने होंगे पूरे – राजनाथ सिंह

रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है और नई टीम जनता के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Swearing in Live: यमुना दर्शन करेगी रेखा गुप्ता की कैबिनेट

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट एकत्रित होगी और यमुना दर्शन के लिए जाएगी।

Swearing in Live: शपथ ग्रहण से नदारद रहा विपक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, आप के किसी भी नेता की मौजूदगी कार्यक्रम में दर्ज नहीं हुई।

Swearing in Live: योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा सरकार सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्त होने के कारण वह रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

Swearing in Live: पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

विकासपुरी से बीजेपी विधायक डॉ. पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पंकज सिंह दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचली चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं और मूल रूप से बिहार के बक्सर से आते हैं। पेशे से डॉक्टर रहे पंकज सिंह ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Swearing in Live: कपिल मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

करावल नगर सीट से बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अब वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Swearing in Live: रविंद्र इंद्रराज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

बीजेपी विधायक रविंद्र इंद्रराज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। रविंद्र इंद्रराज बीजेपी के दलित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।

Swearing in Live: मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की।

Swearing in Live: आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली

बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान आशीष सूद ने वादा किया कि वे दिल्ली और दिल्लीवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Swearing in Live: प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। अब वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया।

Swearing in Live: शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उनका स्वागत किया।

Swearing in Live: जेपी नड्डा और अमित शाह पहुंचे मंच पर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे। उनके साथ रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं और सभी नेताओं से मुलाकात की।

Swearing in Live: ‘दिल्ली को आपदा से मुक्ति’ – रमेश बिधूड़ी

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली को आपदा से मुक्ति मिल गई है। अब देश के साथ-साथ राजधानी का भी विकास होगा।”

Swearing in Live: प्रवेश वर्मा की बहन रचना सिंधु ने जताई खुशी

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने पर प्रवेश वर्मा की बहन रचना सिंधु ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “हम सभी बहुत खुश हैं। भाई से बात हुई, वो भी उत्साहित हैं। पार्टी ने जो भी ज़िम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाएंगे। शपथ ग्रहण के लिए पूरा परिवार साथ जाएगा।”

Swearing in Live: प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा बोलीं- ‘दिल से खुशी हो रही है’

स्वाति वर्मा ने कहा, “दिल्ली के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बन रही है, जिससे मुझे दिल से खुशी हो रही है। यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है, और अब दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी।”

Swearing in Live: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं।

Swearing in Live: शपथ ग्रहण समारोह में बैठने की व्यवस्था इस प्रकार होगी

मुख्य मंच के दाईं ओर बने मंच पर बीजेपी के सभी विजयी विधायकों को बैठाया जाएगा। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेखा गुप्ता, शपथ लेने वाले मंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, तथा एनडीए के नेता बैठेंगे। वहीं, बाईं ओर बने मंच पर साधु-संतों को बैठाया गया है।

Swearing in Live: तरुण चुघ का बयान: “बीजेपी का ऐतिहासिक फैसला”

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने इसे एक स्वागत योग्य कदम और ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चुघ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए काम करते रहे हैं और यह फैसला उनके इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने इस फैसले को पार्टी और देश के लिए एक गौरवशाली पल बताया।

Swearing in Live: प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के बारे में क्या कहा?

जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता ने बाजी मार ली है, तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अपनी नई मुख्यमंत्री से बेहद खुश है और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भी खुशी की लहर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी और जनता दोनों ही रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को लेकर आशान्वित हैं।

Swearing in Live: बांसुरी स्वराज का बयान “दिल्ली में विकास का नया सूर्योदय होगा”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तो इससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता के लिए विकास का नया अध्याय रचेंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया दौर दिल्ली को और अधिक प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाएगा।

Swearing in Live: दिल्ली को विश्व की सबसे सुंदर राजधानी बनाने का संकल्प

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में वे सफल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है और विकसित दिल्ली के वादे को पूरा किया जाएगा।

मेनिफेस्टो के वादों को पूरा करने का वचन
वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने खुद को बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे मरते दम तक पार्टी में रहेंगे और पूरी ईमानदारी से सेवा करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Swearing in Live: कुछ देर में शपथग्रहण, रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

दिल्ली में कुछ ही देर में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह शुरू होगा। इससे पहले मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रही हैं।

Swearing in Live: रामलीला मैदान के बाहर जश्न का माहौल

दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न का माहौल है। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Swearing in Live: प्रवेश वर्मा नाराज नहीं – परिवार का बयान

प्रवेश वर्मा के चाचा ने कहा कि सभी चाहते थे कि वे मुख्यमंत्री बनें, लेकिन पार्टी के फैसले का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश वर्मा को जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे निभाएंगे और इसमें कोई नाराजगी नहीं है।

Swearing in Live: शपथ ग्रहण से पहले मंदिर में पूजा करने पहुंचीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगी, जहां वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Swearing in Live: पीएम मोदी के विजन को साकार करेंगे – कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने कहा कि वे रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि पीएम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा और आम आदमी पार्टी पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया।

Swearing in Live: विजेंद्र गुप्ता बन सकते हैं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष – सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता के नेतृत्व पर भरोसा, बीजेपी विधायकों का बयान

रेखा गुप्ता के शपथग्रहण से पहले भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा कि उनकी सरकार जमीन पर तेजी से काम करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद सिर्फ महिला होने के कारण नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत के आधार पर मिला है। वहीं, विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का दिल्ली के विकास का सपना साकार होगा।

Swearing in Live: भजनलाल शर्मा पहुंचे दिल्ली, शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंच चुके हैं। रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिनके साथ छह अन्य विधायक भी शपथ लेंगे।

Swearing in Live: शपथ से पहले कपिल मिश्रा ने किया मंदिर में पूजन

कपिल मिश्रा ने अपने परिवार के साथ झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज दोपहर 12:35 बजे दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वे आम आदमी पार्टी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Swearing in Live: दिल्ली बीजेपी का नया पोस्टर, रेखा गुप्ता बनीं केंद्र

दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें रेखा गुप्ता की तस्वीर प्रमुख रूप से दिखाई गई है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है— “दिल्ली में भाजपा सरकार”, जिससे पार्टी का संदेश साफ झलकता है।

Swearing in Live: मंत्री बनने पर सिरसा का आभार, दिल्ली के विकास का संकल्प

केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिल्ली को बदलने के विजन पर वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य स्वच्छ और विकसित दिल्ली बनाना, पीने के पानी की समस्या दूर करना और यमुना की सफाई को प्राथमिकता देना रहेगा। सिरसा ने विश्वास जताया कि अब दिल्ली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Swearing in Live: भ्रष्टाचार करने वालों को देना होगा हिसाब – रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय खुला है। यदि मैं प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो हर बहन के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता के पति का बयान

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह मेरे लिए चमत्कार जैसा है। हमें गर्व है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया।”

Swearing in Live: रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस की Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Swearing in Live: यमुना की सफाई का जायजा लेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यमुना की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगी।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता के साथ ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता समेत कुल 7 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Swearing in Live: ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाऊंगी – रेखा गुप्ता

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, “मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगी।”

Swearing in Live: रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली की रेखा गुप्ता राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी यह पद संभाल चुकी हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Swearing in Live: 6 विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे

Swearing in Live: रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा, 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। शहर के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा, अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां सुरक्षा की निगरानी करेंगी। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने की योजना बनाई है।

Swearing in Live: रेखा गुप्ता को सरकार गठन का न्योता

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले, गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था।

बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सदन का नेता चुना गया। इसके बाद, उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने का औपचारिक दावा प्रस्तुत किया।

 

Exit mobile version