Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Delhi Crime : बाप ने बचने के लिए बेटी को बनाया मोहरा, रचि एसिड अटैक की साजिश, लक्षमीबाई कॉलेज का है मामला…

दिल्ली के भरत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह एक युवती पर एसिड फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया था। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को तुरंत दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Gulshan by Gulshan
October 29, 2025
in TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली
Delhi Crime
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Crime : दिल्ली के भरत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह एक युवती पर एसिड फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया था। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को तुरंत दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरू में यह मामला एक एसिड अटैक लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया — पूरा मामला उलट गया और शक की सुई स्वयं पीड़िता के पिता की ओर घूम गई।

छात्रा ने जताया था पुराने परिचित पर शक

रविवार सुबह पुलिस को जब कॉल मिली तो युवती ने बताया कि वह ओपन स्कूल की सेकंड ईयर की छात्रा है और एक्स्ट्रा क्लास के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसका परिचित जितेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ आया और उस पर एसिड जैसी तरल चीज़ फेंक दी। छात्रा के अनुसार, उसने चेहरा बचा लिया लेकिन उसके हाथ झुलस गए। युवती ने दावा किया कि जितेंद्र पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था।

RELATED NEWS

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

February 9, 2026
Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

February 3, 2026

जांच में मिला बड़ा ट्विस्ट

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि जितेंद्र और लड़की के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। जब पुलिस ने जितेंद्र की लोकेशन ट्रैक की, तो पाया गया कि घटना के वक्त वह करोल बाग में काम पर था। वहीं, जिन दो दोस्तों के नाम छात्रा ने लिए थे, वे मंगोलपुरी में मौजूद पाए गए। यानी तीनों ही आरोपी घटना स्थल पर नहीं थे। यहीं से पुलिस को शक हुआ कि कहानी में कुछ और है।

पत्नी ने पहले ही लगाई थी शिकायत

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि 24 अक्टूबर को — यानी घटना से दो दिन पहले — जितेंद्र की पत्नी ने पीसीआर को कॉल कर मदद मांगी थी। उसने पीड़िता के पिता अकील खान पर ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि वह 2021 से 2024 तक अकील की फैक्ट्री में काम करती थी, जहां अकील ने जबरदस्ती की और उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उसे धमकाता रहा। यह केस भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज है और फिलहाल अकील खान फरार है।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 19 से बाहर होते ही फूटा बशीर अली का गुस्सा…

पुलिस ने जब दोनों परिवारों से पूछताछ की, तो अकील के भाई वकील खान का बयान आया जिसने पूरा केस पलट दिया। वकील खान ने बताया कि अकील किसी पुराने केस में फंसने वाला था और उसने खुद पर से ध्यान हटाने के लिए झूठे एसिड अटैक की साजिश रची। पुलिस को अब शक है कि यह हमला अकील खान की स्वयं-रचित कहानी हो सकती है ताकि जितेंद्र और उसकी पत्नी को बदनाम किया जा सके।

अन्य दो आरोपियों के साथ जुड़ा नया विवाद

छात्रा ने बयान दिया था कि जितेंद्र के साथ अर्मान और ईशान नाम के दो लोग भी बाइक पर थे। जांच में पता चला कि दोनों फिलहाल अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि शबनम पर भी 2018 में एसिड अटैक हुआ था, और उस हमले में कथित तौर पर अकील खान के रिश्तेदारों का नाम सामने आया था। शबनम और अकील के बीच मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी विवाद का केस भी अदालत में लंबित है।

पुलिस ने यह भी पाया कि जिस वक्त घटना हुई, पीड़िता का भाई उसे स्कूटी पर कॉलेज तक छोड़कर लौटा था, लेकिन वह कॉलेज गेट तक नहीं गया। अब पुलिस सभी एंगल से सबूत खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी ने झूठे आरोप लगाकर फर्जी केस बनाने की कोशिश की है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, एसिड अटैक की यह कहानी एक जटिल पारिवारिक और कानूनी विवाद में बदलती नजर आ रही है।

Tags: delhi crime
Share198Tweet124Share50
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Three Bodies Found in Car:दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सफेद रंग...

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Serious Crimes in Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...

Delhi baraat minor murder incident

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Delhi Murder in Baraat:दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बारात...

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति...

Delhi Crime

Delhi Crime : निजामुद्दीन में दिनदहाड़े फायरिंग! दुकानदार पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में हड़कंप

by Gulshan
August 2, 2025

Delhi Crime : निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार देर रात एक दुकानदार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले...

Next Post
GDA

GDA की 'पहल' के लिए मोबाइल नंबर ज़रूरी: घर बैठे सुविधाओं का लाभ लेने के लिए तत्काल करें अपडेट

Gold Price Update

Gold Price Update : आने वाला है शादियों का सीजन, उससे पहले ही देखने को मिल रहा दामों में उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist