Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 7, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi Election 2025 Date
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। इस घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

Delhi Election 2025 Date

RELATED POSTS

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

November 13, 2025

कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के साथ ही परिणाम घोषित करने की तारीख भी तय कर दी है। आयोग के अनुसार, मतदान के तीन दिन बाद, 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली के मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की। सूची के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Delhi Election Date 2025: दिल्ली चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

2 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा। वोटिंग 5 फरवरी को होगी जबकि परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

Tags: DelhiDelhi Election 2025
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

by Mayank Yadav
November 11, 2025

Delhi car bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए हृदयविदारक कार धमाके का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर...

Next Post
Milkipur By-Election

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Kimbal Musk success story

kimbal musk inspiring journey : कौन है किम्बल मस्क? जिन्होंने बनाया अपने पैशन को अपना कारोबार, पहुंचे सफलता के शिखर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version