दिल्ली चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है।

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। इस घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

Delhi Election 2025 Date

कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के साथ ही परिणाम घोषित करने की तारीख भी तय कर दी है। आयोग के अनुसार, मतदान के तीन दिन बाद, 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली के मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की। सूची के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Delhi Election Date 2025: दिल्ली चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

2 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा। वोटिंग 5 फरवरी को होगी जबकि परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

Exit mobile version