Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में फर्जी वोटिंग का हंगामा, सीलमपुर और कस्तूरबा नगर में आरोप

दिल्ली में चुनाव के दौरान सीलमपुर और कस्तूरबा नगर में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। वोटिंग जारी है, बीजेपी ने AAP सरकार को नाकाम बताया, जबकि मनीष सिसोदिया ने जनता से उनके काम के आधार पर वोट देने की अपील की।

by Ahmed Naseem
February 5, 2025
in दिल्ली

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, लेकिन इस बीच कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगे हैं। खबर है कि सीलमपुर और कस्तूरबा नगर में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं।सीलमपुर में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब बीजेपी के एक नेता ने दावा किया कि बुर्का पहनी कुछ महिलाएं फर्जी तरीके से वोट डालने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, पुलिस ने इस तरह के आरोपों को गलत बताया है और कहा कि इलाके में किसी भी तरह की फर्जी वोटिंग नहीं हुई।कस्तूरबा नगर में भी दो लोगों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वोटिंग के आंकड़े और बयानबाजी शुरू

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस बीच, राजनीतिक दलों के नेता भी बयानबाजी में जुटे हैं।नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दावों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी पिछले 11 साल से सिर्फ सपने दिखा रही थी, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ।

RELATED NEWS

APP Loss

Delhi Election 2025 :भाजपा मुझे इस जन्म में नहीं हरा सकती’ बढ़बोले केजरीवाल की करारी हार पर क्यों viral हो रहा यह vedio

February 8, 2025
Delhi election results and social media memes

Delhi election result के बाद कैसे आई सोशल मीडिया पर memes की बाढ़, लोग ले रहे मज़े

February 8, 2025

मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी का पक्ष रखा

आम आदमी पार्टी के नेता और जंगपुरा सीट से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने वोट डालने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग सिर्फ काम देखकर वोट करते हैं। उन्होंने कहा, लोगों को गाली गलौज और लालच से फर्क नहीं पड़ता। जब वे वोट देने जाते हैं, तो सोचते हैं कि कौन उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रहा है।सिसोदिया ने यह भी कहा कि छह महीने पहले जब मैं जेल से बाहर आया, तो मैंने और अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। कोर्ट ने हमें छोड़ दिया, लेकिन अब फैसला जनता के हाथ में है कि मैं ईमानदार हूं या नहीं।

बीजेपी ने AAP सरकार पर लगाए आरोप

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा, न कोई प्रोजेक्ट है, न कोई प्लानिंग, न बजट। कोई रोडमैप भी नहीं है। आम आदमी पार्टी सिर्फ बोलती है, करती कुछ नहीं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो यमुना की सफाई करके दिखाएगी। वे नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

दिल्ली में सियासी मुकाबला दिलचस्प

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर है। आम आदमी पार्टी अपनी सरकार के काम गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं बीजेपी इसे झूठा प्रचार बता रही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस वापसी की कोशिश में है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किसे चुनती है। वोटिंग के बाद नतीजे ही तय करेंगे कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।

Tags: Delhi Electionsfake voting controversypolitical battle

Ahmed Naseem

Related Posts

APP Loss

Delhi Election 2025 :भाजपा मुझे इस जन्म में नहीं हरा सकती’ बढ़बोले केजरीवाल की करारी हार पर क्यों viral हो रहा यह vedio

by Ahmed Naseem
February 8, 2025

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस बार बीजेपी ने 27 साल बाद...

Delhi election results and social media memes

Delhi election result के बाद कैसे आई सोशल मीडिया पर memes की बाढ़, लोग ले रहे मज़े

by SYED BUSHRA
February 8, 2025

 Delhi election results and social media memes : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की...

Delhi election result 2025

Delhi election results 2025 जेल जाने वाले AAP नेताओं को जनता ने नकारा ,बीजेपी की दिल्ली में दमदार वापसी

by SYED BUSHRA
February 8, 2025

Delhi election result 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे AAP के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद...

Delhi Elections

Delhi Elections: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का राज, जंगपुरा से हारे मनीष सिसोदिया

by Mayank Yadav
February 8, 2025

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी...

Delhi Election 2025: मिल्कीपुर और ईरोड ईस्ट उपचुनाव में सभी की नजरें, परिणाम होंगे महत्वपूर्ण

Delhi Election 2025: मिल्कीपुर और ईरोड ईस्ट उपचुनाव में सभी की नजरें, परिणाम होंगे महत्वपूर्ण

by Ahmed Naseem
February 5, 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अलग अलग इलाकों...

Next Post
Government Job: 9 to 5 जॉब करते हुए भी आप कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी, बस कुछ आसान से रूटीन प्लान करें फ़ॉलो

Government Job: 9 to 5 जॉब करते हुए भी आप कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी, बस कुछ आसान से रूटीन प्लान करें फ़ॉलो

Exit Polls ने उड़ाई दलों के साथ दिग्गजों की नींद, जानिए जनता किसके हाथों में सौंपने जा रही दिल्ली की बागडोर

Exit Polls ने उड़ाई दलों के साथ दिग्गजों की नींद, जानिए जनता किसके हाथों में सौंपने जा रही दिल्ली की बागडोर

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India