Delhi Jal Board: दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ी, त्योहारों के चलते पानी की कमी, जल बोर्ड ने दी बड़ी जानकारी

Delhi Jal Board: दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली में पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

Delhi Jal Board

Delhi Jal Board : त्योहारों के चलते दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है, पहले ही पटाखों पर लगे बैन ने त्योहारों का मजा फीका कर दिया है और अब दिल्ली में पानी की कमी ने जैसे गरीबी में आटा गीला करने जैसा कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली में पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रहेगी। पहले ही दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। कई जगहों में AQI लेवल 400 के पार जा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार नए प्रतिबंध लागू कर सकती है।

दिल्ली जल बोर्ड ने दी जानकारी

Delhi Jal Board ने जानकारी दी है कि 31 अक्टूबर तक शहर के 60 से अधिक क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली में जल आपूर्ति कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से की जाती है, जहां पानी को पीने और अन्य उपयोग के लिए तैयार किया जाता है। प्रमुख प्लांट्स, जैसे 110  एमजीडी का भारगथी और 140  एमजीडी  का सोनिया विहार, मुख्य रूप से गंग नहर से जल प्राप्त करते हैं।

यूपी सिंचाई बोर्ड 12 से 31 अक्टूबर तक इन प्लांट्स की मरम्मत कर रहा है, जिसके कारण उन्हें बंद किया गया है। इस स्थिति में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से की जा रही है, लेकिन यमुना के पानी में उच्च अमोनिया स्तर के कारण  इसे साफ करने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते पानी की सप्लाई में कमी आई है, और दोनों प्लांट्स की क्षमता 30 प्रतिशत तक घटा दी गई है, जिससे सप्लाई और भी प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़े : UP Weather Update: वाराणसी, प्रयागराज समेत इन शहरों मे बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, तापमान

टैंकर के लिए कई फोन नंबर किए जारी

दिल्ली जल बोर्ड ने पानी का टैंकर मंगाने के लिए कई फोन नंबर जारी किए हैं, इन नंबर पर कॉल करके पानी का टैंकर मंगाए जा सकते है। यह नंबर 1916/23527679/23634469/1800117118 केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के  हैं। दिल्ली के किसी भी इलाके में इन नंबरों पर कॉल करके पानी का टैंकर मंगाए जा सकते है। जिन इलाकों में पानी की दिक्कत ज्यादा हो सकती है, उनके इलाकों के लिए अलग से नंबर भी जारी किए गए हैं।

यमुना विहार : 22817228

मंडावली : 22727812, 9810091769

लोनी रोड: 22814518, 22816023

सरिता विहार/ओखला : 26388976

वसंत कुंज: 26137216

गिरी नगर: 26473720
जल सदन 29819035, 29814106

जागृति एसपीएस : 22374834, 22374237
ग्रेटर कैलाश: 29234746, 29234747

Exit mobile version